फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajari Teej 2023: कजरी तीज पर हाथों में लगाएं पिया के नाम की मेहंदी, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन

Fri, 01 Sep 2023 10:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कजरी तीज के त्योहार पर महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार करती हैं और हाथों में मेंहदी रचाती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Mehndi Designs - फोटो : Istock
Kajari Teej 2023: तीज का त्योहार साल में तीन बार मनाया जाता है, हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज। कुछ दिन पहले ही महिलाओं ने बड़ी ही धूमधाम से हरियाली तीज का पर्व मनाया था। इसके बाद अब कजरी तीज का त्योहार आ गया है। ये व्रत भी माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है।

हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। इस साल ये पर्व 2 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर विशेष धार्मिक आयोजन, पूजा, भजन गायन और मेले आयोजित किए जाते हैं।

महिलाएं सुहागिन रूप में सच्चे मन से इस व्रत का पालन करती हैं और अपने पति की लंबी आयु के साथ तरक्की का वरदान भगवान से मांगती हैं। कजरी तीज के त्योहार पर महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार करती हैं और हाथों में मेंहदी रचाती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
दोनों हाथों में एक जैसी मेहंदी 

आजकल महिलाओं को इस तरह की मेहंदी काफी पसंद आती है। इस डिजाइन की तरह अपने दोनों हाथों में एक जैसी मेहंदी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
स्टाइलिश मेहंदी

अगर आप कुछ अलग हटकर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ऐसी डिजाइन आपके लिए काफी सही रहेगी। ये देखने में काफी प्यारी लगती है। 

4 of 7
mehndi designs - फोटो : Istock
मंडाला मेहंदी 

इस तरह की मंडाला डिजाइन की मेहंदी लगाना भी आसान होता है, और ये देखने में भी कमाल की लगती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो इसे चुन सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
mehndi designs - फोटो : Istock
अरेबिक मेहंदी 

अगर आपको भरे हाथ मेहंदी नहीं पसंद तो इस तरह की मेहंदी आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। अरेबिक मेहंदी देखने में कमाल की लगती है।
विज्ञापन

6 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
भरे हाथ मेहंदी

अगर आपकी शादी के बाद ये पहली कजरी तीज है तो हाथों में अपने पिया की नाम की मेहंदी लगवा सकती हैं। ब्राइडल मेहंदी का ऐसा डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
लिखवाएं संदेश 

आप अगर कुछ अलग करना चाहती हैं तो अपने हाथों में इस तरह से संदेश लिखवा सकती हैंं। इसे देखकर आपके पति भी आपसे इंप्रेस हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें