फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: सिल्वर ज्वैलरी को कैरी करना है तो परफेक्ट लुक के लिए अपनाएं ये टिप्स

Mon, 02 May 2022 01:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिल्वर ज्वैलरी
महिलाओं की खूबसूरती का अहम हिस्सा है ज्वैलरी। जिसे पहनना ना केवल महिलाओं को पसंद होता है। बल्कि इससे उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाता है। वैसे तो गोल्ड से लेकर डायमंड और कुंदन जैसी बहुत सारी कीमती ज्वैलरी होती है। लेकिन इन दिनों आम से लेकर खास लोगों के लिए मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वैलरी मिलती है। जो ना केवल ड्रेस के मैचिंग की होती है। बल्कि हर किसी के पहुंच में रहती हैं। आर्टीफिशियल ज्वैलरी की ही एक वैराइटी होती है सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी। जो कि सिल्वर कलर की होती है। ये फंकी ज्वैलरी की श्रेणी में रहती है। दिखने में खूबसूरत होने के साथ ही ये काफी अट्रैक्टिव दिखती है। जिसे पहन पूरे लुक में चार चांद लगाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
hina khan - फोटो : instagram
लेकिन कई बार लड़कियों को समझ ही नहीं आता कि इस तरह की ज्वैलरी को कैसे स्टाइल करें। अगर आप भी मार्केट से सिल्वर कलर के नेकपीस या ईयररिंग्स ले आईं हैं। लेकिन नहीं समझ पा रहीं कि किस तरह के कपड़ों के साथ इसे मैच कर परफेक्ट लुक पाएं। तो ये टिप्स जरूर आपके काम आएंगे। सिल्वर ज्वैलरी को कैरी करने के लिए बस थोडा सा ध्यान देने की जरूरत है। फिर देखिए कैसे महफिल में बस आपका खूबसूरत लुक ही लोग देखेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
surbhi chandna - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न से लेकर देसी लुक हर किसी के साथ इसे पेयर किया जा सकता है। बस थोडा सा ध्यान देने की जरूरत है। जैसे कि आप कुर्ते के साथ सिल्वर स्टड को मैच कर सकते हैं। लाइट शेड के सिल्क पैटर्न वाले कुर्ते के साथ इस तरह की ज्वैलरी को मैच किया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि अगर कुर्ते में एंब्रायडरी हो तो वो गोल्डन कलर की ना हों। नहीं तो ये दिखने में जरा भी अच्छा नहीं लगेगा और पूरा लुक बेकार हो जाएगा। 

4 of 5
Hina Khan - फोटो : Instagram/realhinakhan
सफेद के साथ चुनें
सफेद रंग के आउटफिट के साथ आप अपनी मनपसंद स्टाइल कर सकती है। इस रंग के कपड़ों को वैराइटी की स्टाइलिंग से खूबसूरत बनाया जा सकता है। सफेद के साथ सिल्वर कलर की एक्सेसरीज बेहद खूबसूरत लग सकती है। फंकी स्टाइल के नेकपीस को आप सफेद कुर्ते के साथ मैच करें। वहीं आप मौके के हिसाब से सिल्वर चूड़ियों को भी शामिल कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लुक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surbhi Chandna - फोटो : instagram
अगर आप वेस्टर्न लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। तो शार्ट्स और टॉप के साथ सिल्वर चोकर को ट्राई करें। या फिर शार्ट्स के साथ सिल्वर चूड़ियां काफी खूबसूरत लगती है। इस तरह से आप वेस्टर्न आउटफिट को भी काफी कूल लुक दे सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें