फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Winget Birthday: हर आउटफिट में दिखता है जेनिफर विंगेट का बॉस लेडी अवतार, आप भी ले सकती हैं टिप्स

Thu, 30 May 2024 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी हमेशा लोगों का दिल जीता है। 
विज्ञापन
1 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram-Jennifer Winget
Jennifer Winget Birthday: जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे का एक ऐसा चेहरा है जिसे शायद ही कोई ना पहचानता हो। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे टीवी सीरियल किए हैं, जिनकी वजह से घर-घर में उन्हें पहचाना जाता है। अपने फैंस के दिलों में उन्होंने अपने काम से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि उन्होंने बड़े पर्दे की फिल्मों में भी काम किया है लेकिन फिल्मों में उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हुआ जो टीवी सीरियल की वजह से उन्होंने हासिल किया है।

आज  जेनिफर अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के दिन हम आपको उनके कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे, जिनकी वजह से वो लोग दिलों पर राज करती हैं। जेनिफर विंगेट ऐसी अभिनेत्री हैं जो हर आउटफिट में बॉस लेडी अवतार दिखती है। अगर आप भी बॉस लेडी अवतार कैरी करना पसंद करती हैं तो जेनिफर के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। चलिए डालते हैं एक नजर जेनिफर के लुक्स पर। 
विज्ञापन

2 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram-Jennifer Winget
कोट पैंट लुक

इस लुक में जेनिफर काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। इस लुक में उन्होंने ब्लैक रंग का पैंट और व्हाइट शर्ट कैरी की है। इसके साथ ब्लैक रंग का ब्लेजर उनके स्टाइल को और बढ़ा रहा है। आप चाहें तो दफ्तर के लिए ऐसा लुक कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram-Jennifer Winget
को-ऑर्ड सेट

ये ब्लैक और व्हाइट रंग का फ्लोरल प्रिंट का को-ऑर्ड सेट देखने में काफी कूल लग रहा है। इस तरह के आउटफिट दफ्तरों में कैरी किए जा सकते हैं। इसके साथ स्लिंग बैग कैरी करना न भूलें। 

4 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram-Jennifer Winget
स्लिट ड्रेस

इस स्लिट ड्रेस में ग्लैमरस लगने के साथ-साथ जेनिफर अपना बॉस लेडी लुक भी दिखा रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को अलग स्टाइल में मैनेज किया है। आप भी चाहें तो अपनी ऑफिस पार्टी के लिए ये लुक कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram-Jennifer Winget
स्कर्ट-टॉप

इस बॉडीकॉन स्कर्ट और डीपनेक मिरर वर्क वाले टॉप में जेनिफर के लुक को लोग देखते रह गए थे। उनके ऊपर इस तरह का आउटफिट काफी जचता है। अगर आप चाहें तो उनके टिप्स लेकर खुद भी खरीदारी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram-Jennifer Winget
साड़ी

बहुत ही कम ऐसी अभिनेत्रियां होती हैं, जो साड़ी में बॉस लेडी वाइब दे पाएं , लेकिन जेनिफर ऐसी अभिनेत्री हैं जो साड़ी में भी काफी स्टाइलिश लगती हैं। वो अक्सर साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, जिनकर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram-Jennifer Winget
जमसूट

इस ऑफ शोल्डर जमसूट में जेनिफर का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को शॉर्ट रखा है, जिस वजह से उनका अंदाज काफी अच्छा लग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें