फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों पर भी पड़ता है लू का बुरा असर, जानें चिलचिलाती धूप में कैसे रखें इनका ध्यान

Thu, 30 May 2024 08:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप तेज लू से अपने बालों को बचाना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। इस गर्मी में बालों का ध्यान रखने के लिए आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
Hair Care Tips: मई महीने के आखिर में नौतपा की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। आसमान से आग बरस रही है। कई जगह पर पारा 50 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में घर से निकालना काफी मुश्किल हुआ जा रहा है। घर में रहने के बाद भी राहत नहीं है। ऐसे में उन लोगों के सामने एक बड़ी परेशानी है, जिन्हें काम के लिए घर से बाहर निकालना पड़ता है।

घर से बाहर जाने वाले लोगों को स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी त्वचा और बालों का भी ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में अगर बालों का ध्यान सही से ना रखा जाए तो यह काफी रुखे हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। रूखेपन की वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में जब कमजोर बाल लू-लपट में खुले रहेंगे तो उनके साथ कई अन्य समस्याएं भी सामने आने लगती हैं। इसी के चलते हम आपको गर्मी और लू में बालों का ख्याल रखने के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : istock
धूप से बचाव करें

जब भी बाहर जाएं तो टोपी, स्कार्फ या छतरी का उपयोग करें। यह आपके बालों को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचाएगा। इससे आपके बाल लू से भी सुरक्षित रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
हीट प्रोटेक्टेट स्प्रे करें इस्तेमाल

गर्मी से मौसम में ऐसे हेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करें जो गर्मी से बचाव करते हैं। हीट प्रोटेक्टेट स्प्रे बालों को हीट स्टाइलिंग उपकरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। वैसे तो कोशिश करें कि लू-लपट में हीटिंग उपकरणों से दूर रहें। 

4 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
गीले बालों को धूप से बचाएं

गीले बाल धूप में जाने पर अधिक क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि धूप में जाने से पहले बाल सूखे हों। धूप में जाने से पहले ही अपने बालों को अच्छी तरह से सुखा लें। बाल सुखाने के लिए ड्रायर इस्तेमाल न करें। 
विज्ञापन

5 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
सही शैंपू और कंडीशनर का चुनाव

इस मौसम में आपको सल्फेट-मुक्त शैंपू और डीप कंडीशनिंग मास्क का उपयोग ही करना चाहिए। ये आपके बालों को नमी प्रदान करते हैं और उन्हें स्वस्थ बनाए रखते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
तेल की मालिश

गर्मी के मौसम में भी नियमित रूप से नारियल तेल या जैतून के तेल से बालों की मालिश करें। यह बालों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इससे बाल कम झड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
बालों को ढीला बांधें

तेज गर्मी में टाइट हेयर स्टाइल से बचें क्योंकि यह बालों को टूटने का कारण बन सकता है। बालों को ढीला और आरामदायक रखें। कोशिश करें कि इन्हें खुला ही रखें ताकि बालों में ज्यादा पसीना न आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें