Jelly Bag Designs 2026: बारिश के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है बैग के भीगने और उसमें रखे सामान के खराब होने की। ऐसे में जेली बैग डिजाइन यानी ट्रांसपेरेंट और वॉटर-रेसिस्टेंट लुक वाले जेली बैग इस मानसून फैशन ट्रेंड में तेजी से पसंद किए जा रहे हैं। इन बैग्स की खासियत है कि ये सिर्फ बारिश से बचाव का विकल्प नहीं, बल्कि आपके लुक को भी स्टाइलिश और मॉडर्न टच देते हैं।
ट्रांसपेरेंट डिजाइन की वजह से इनका लुक काफी यूनिक नजर आता है और इन्हें कैजुअल आउटफिट से लेकर मानसून डे-आउटिंग तक आसानी से कैरी किया जा सकता है। टोट, हैंडबैग, स्लिंग और मिनी बैग जैसे कई डिजाइन में मिलने वाले जेली बैग खासकर युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
अगर आप इस मानसून में स्टाइल, लुक चाहते हैं, वो भी बिना किसी असुविधा के तो जेली बैग आपके लिए एक शानदार फैशन विकल्प हो सकता है।