फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmiri Jewelry Trends: कश्मीरी चूड़ियों से झुमकों तक, रक्षाबंधन पर ये ट्रेंडी ज्वेलरी लुक कर देगी सबसे अलग

Wed, 19 Aug 2026 10:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kashmiri Bangles and Jhumkas: कश्मीरी ज्वेलरी को आप साड़ी, सूट, अनारकली या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। लाल, हरा, नीला, गोल्डन और मैरून जैसे रंग रक्षाबंधन के मौके पर बेहद खूबसूरत लगते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
कश्मीरी ज्वेलरी - फोटो : AI

Raksha Bandhan Jewelry Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं और लड़कियों के बीच ट्रेडिशनल आउटफिट और ज्वेलरी को लेकर उत्साह बढ़ जाता है। अगर आप इस राखी पर अपने लुक में कुछ नया और खूबसूरत जोड़ना चाहती हैं, तो कश्मीरी ज्वेलरी एक शानदार विकल्प हो सकती है।

कश्मीरी चूड़ियों से लेकर कश्मीरी झुमकों तक, इनकी रंग-बिरंगी डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी फेस्टिव लुक को खास बना देती है। खास बात यह है कि ऐसी ज्वेलरी को आप साड़ी, सूट, अनारकली या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। लाल, हरा, नीला, गोल्डन और मैरून जैसे रंग रक्षाबंधन के मौके पर बेहद खूबसूरत लगते हैं।

अगर आप इस बार एक ऐसा लुक चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉडर्न भी दिखे, तो कश्मीरी ज्वेलरी के इन ट्रेंडी डिजाइन को अपने राखी कलेक्शन में जरूर शामिल करें।

विज्ञापन

2 of 7
कश्मीरी ज्वेलरी - फोटो : AI

कश्मीरी ज्वेलरी के ट्रेंडी डिजाइन


कश्मीरी चूड़ियां

रंगीन कांच, मेटल या पारंपरिक पैटर्न वाली चूड़ियां आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
इन्हें मैचिंग सूट या साड़ी के साथ पहनें।

विज्ञापन

3 of 7
कश्मीरी ज्वेलरी - फोटो : AI

कश्मीरी झुमके

  • पारंपरिक मोटिफ और रंगीन डिटेलिंग वाले झुमके सिंपल आउटफिट को भी स्टाइलिश बना सकते हैं।
  • इन्हें खासतौर पर कुर्ती या अनारकली के साथ ट्राई करें

4 of 7
कश्मीरी ज्वेलरी - फोटो : AI

कश्मीरी नेकलेस

  • अगर आपका आउटफिट सादा है तो एक स्टेटमेंट नेकलेस पूरे लुक को आकर्षक बना सकता है।
  • हैवी नेकलेस के साथ हल्के ईयररिंग्स रखें।
विज्ञापन

5 of 7
कश्मीरी पेंडेंट - फोटो : AI

कश्मीरी पेंडेंट सेट

  • मिनिमल लुक पसंद करने वाली महिलाएं छोटे पेंडेंट और मैचिंग ईयररिंग्स चुन सकती हैं।
  • ऑफिस से लेकर राखी सेलिब्रेशन तक यह स्टाइल आसानी से पहना जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
कश्मीरी ज्वेलरी - फोटो : AI

कश्मीरी स्टाइल मांगटीका

  • रक्षाबंधन पर अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो कश्मीरी पैटर्न वाला मांगटीका अच्छा विकल्प है।
  • इसे बनारसी साड़ी या अनारकली के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कश्मीरी ज्वेलरी - फोटो : AI

कश्मीरी ब्रोच और हेयर एक्सेसरीज

दुपट्टे या बालों में पारंपरिक डिजाइन वाली एक्सेसरी लगाने से पूरा लुक और ज्यादा फेस्टिव नजर आएगा।


इस रक्षाबंधन ऐसे करें स्टाइल

  • पेस्टल सूट के साथ रंगीन कश्मीरी झुमके पहनें।

  • साड़ी के साथ गोल्डन या मैरून टोन की ज्वेलरी चुनें।

  • हैवी ज्वेलरी पहन रही हैं तो मेकअप को सटल रखें।

  • एक साथ बहुत सारे स्टेटमेंट पीसेज पहनने से बचें।

  • ज्वेलरी के रंग को अपने आउटफिट के किसी एक प्रमुख रंग से मैच करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें