फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी पहन सुंदर नारी बन गईं जैस्मीन भसीन, तस्वीरें सामने आईं तो नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Mon, 27 Dec 2021 04:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram
बिग बॉस 14 से मशहूर हुईं जैस्मीन भसीन फैंस की चहेती बन चुकी हैं। उनकी हर तस्वीर को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जाता है। इस बार भी जैस्मीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो साड़ी पहने काफी सुंदर दिख रही हैं। जैस्मीन अक्सर ही कैजुअल आउटिंग के लिए भी स्टाइलिश कप़ड़ों में नजर आती हैं। ऐसे मे उनका ये लुक फैंस की निगाहों में चढ़ गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
jasmin bhasin - फोटो : instagram
दरअसल, फ्रेंड की रिंग सेरेमनी ने लिए तैयार हुईं जैस्मीन ने गुलाबी रंग की रफल साड़ी का चुनाव किया था। जिस पर छोटे फूलों के प्रिंट का काम किया गया था। वहीं इसकी हेमलाइन और पल्लू पर रफल ऐड किया गया था। जिसमे जैस्मीन अपनी स्लिम फिगर फ्लांट कर रही थीं। वहीं जैस्मीन ने रफल साड़ी के साथ ज्वैलरी से मैच करती बेल्ट लगा रखी थी। 
विज्ञापन

3 of 4
jasmin bhasin - फोटो : instagram
वहीं इस साड़ी के अपोजिट स्लीवलेस ब्लाउज पर थ्रेड वर्क किया गया था। जिसकी डीप नेकलाइन इसे ग्लैमरस बना रही थी। जैस्मीन ने इस गुलाबी साड़ी के साथ पर्ल और कुंदन के बने चोकर नेकपीस को मैच किया था। वहीं साड़ी संग मेकअप भी शानदार था। पिंक मैचिंग लिपस्टिक के साथ जैस्मीन पिंक ब्लश और गोल्डन हाईलाइटर के साथ नजर आईं। बात करें हेयरस्टाइल की तो वेल कट और ब्लो ड्राई हेयर डू उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। 
विज्ञापन

4 of 4
jasmin bhasin - फोटो : instagram
बता दें कि जैस्मीन ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ अक्सर ही तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वैसे तो जैस्मीन अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें भी साझा करती हैं। लेकिन फैंस को उनका क्यूट लुक सबसे ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में जैस्मीन भी फैंस के दिलों को ना तोड़कर अक्सर ही क्यूट लुक में नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें