फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने बोल्ड आउटफिट में थाम रखा है किसी खास का हाथ, देखिए तस्वीरें

Wed, 16 Jun 2021 02:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर का बोल्ड आउटफिट - फोटो : Social media

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें डालती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री रूही फिल्म में नजर आई हैं जिसमें उनके लुक के फैंस बहुत दीवाने हुए थे। जान्हवी अक्सर वैकेशंस की तस्वीरें भी डालती रहती हैं। जिनमें वे एक से बढ़कर एक बोल्ड अवतार में नजर आ चुकी हैं। लगता है जान्हवी को बीच बहुत अच्छे लगते हैं इसलिए वे अक्सर इन्हीं जगहों पर तस्वीरें डालती हैं। हालांकि ट्रेडिशनल लुक में भी वे बहुत खूबसूरत नजर आती हैं, अक्सर वे लहंगों में दिखाई देती हैं लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी खूब काम किया है। पिछले दिनों सारा अली खान और उनके एक वीडियो की फैंस ने खूब सराहना की थी, जिसमें वे दोनों साथ में कसरत कर रही थीं। हाल ही में जान्हवी बीच पर एक तस्वीर में नजर आ रही हैं और उनके साथ कोई खास भी है जिसका हाथ उन्होंने थाम रखा है। अगली स्लाइड्स से देखिए जान्हवी का यह लेटेस्ट अवतार। 

विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी का बीच अवतार - फोटो : instagram

ऐसा है ड्रेस
बीच के लिए जान्हवी ने बिकिनी का चयन किया है। जिसमें सफेद रंग का अपर है और बॉटम पर एनिमल प्रिंट है। उनका यह आउटफिट उनकी बोल्डनेस को बखूबी प्रस्तुत कर रहा है। उनके बड़े बाल भी बहुत अच्छे लग रहे हैं और हाथों में जान्हवी ने ब्रेसलेट डाले हुए हैं। पोज भी एकदम परफेक्ट है। 

विज्ञापन

3 of 5
थाम रखा है इस शख्स का हाथ - फोटो : instagram

पकड़ रखा है इस व्यक्ति का हाथ
जान्हवी की इन लेटेस्ट तस्वीरों में जान्हवी ने किसी खास का हाथ थामा हुआ है लेकिन उस खास का चेहरा वे अभी सामने नहीं लाना चाहती हैं। वे सूरज की तरह चेहरा करके उस व्यक्ति का हाथ पकड़कर खड़ी हैं। इस शख्स का नाम ओहरन है, जो कि सारा अली खान के क्लासमेट रह चुके हैं लेकिन फिलहाल वे जान्हवी के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

4 of 5
पोज देती हुईं जान्हवी - फोटो : instagram

समां है सुहाना
बिकिनी लुक में जान्हवी हर बार की तरह एकदम आकर्षक लग रही हैं। पानी के भीतर खड़ी जान्हवी बालों को ठीक करते हुए पोज कर रही हैं जिसमें पीछे से खूबसूरत सनसेट दिखाई दे रहा है। पानी की लहरों ने जान्हवी को घेर सा लिया है। आसमान का रंग बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेलिब्रिटीज ने किया कमेंट - फोटो : instagram
मनीष मल्होत्रा ने किया है कमेंट
जान्हवी की इन तस्वीरों पर प्रशंसकों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ चुकी है। बॉलीवुड से भी कई सारे लोगों ने कमेंट किया है जिसमें मनीष मल्होत्रा, महिप कपूर, आकांक्षा रंजन कपूर आदि शामिल हैं। जान्हवी ने तस्वीर पर सूर्यास्त से जुड़ा खूबसूरत कैप्शन डाला हुआ है जो कि लगभग उनकी सारी तस्वीरों में नजर आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें