फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: सांस रोक पोज दे रहीं जान्हवी को देख लोगों ने कर दिया ट्रोल, बोले- भूल गई......

Wed, 14 Dec 2022 04:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर अपने लुक्स से हर बार लोगों को इंप्रेस कर लेती हैं। वेकेशन के लिए मालदीव पहुंची जान्हवी ने बिकिनी तस्वीरों को फैंस के लिए साझा किया था। वहीं रेड कार्पेट पर पहुंची जान्हवी कपूर का लुक फैशन एक्सपर्ट को पसंद आ गया है। दरअसल. जान्हवी कपूर नायका फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। रेड कार्पेट पर मिस कपूर ने लेमन ग्रीन कलर की ड्रेस को पहना था।
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
अवॉर्ड्स शो में पहुंची जान्हवी ने लेमन ग्रीन कलर के गाउन को पहना था। जिसकी कटआउट डिटेलिंग काफी बोल्ड थी। हॉल्टर नेक डिजाइन के साथ इस ड्रेस में बस्ट एरिया पर क्रिसक्रास कट बना था। जिसमे जान्हवी के एब्स आसानी से फ्लांट हो रहे थे। वहीं इस ड्रेस के स्कर्ट एरिया को मरमेड लुक दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी का ये खास ड्रेस डिजाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन से लिया गया था। इस बोल्ड डिजाइन के ड्रेस के साथ जान्हवी ने स्लीक बन बनाया था। साथ में सॉफ्ट स्मोकी आईज और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ मेकअप को पूरा किया था। जान्हवी का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट था। हालांकि उनके पोज देने की स्टाइल जमकर ट्रोल करवा रही है। 

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
फोटोग्राफरों को पोज दे रही जान्हवी की तस्वीरों में टोंड मिडरीफ दिख रही है। जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट कर कहा है सांस खींच कर रखी है। तो वहीं एक यूजर ने कमेंट किया है कि जान्हवी भूल गईं कि इस ड्रेस में सब विजिबल है। उनके सांस रोककर पोज देने का वीडियो वायरल होते ही वो जमकर ट्रोल हो रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर इस साल अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर बोल्ड लुक्स की वजह से चर्चा में रहीं। पार्टी से लेकर दोस्तों के साथ पार्टी के लिए जान्हवी कपूर हर बार अपनी बोल्ड अपीयरेंस से जमकर सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें