फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Makeup: दुल्हन के लिबास में दिखना है खूबसूरत तो इन 5 ट्रेंडी मेकअप को करें फॉलो

Wed, 14 Dec 2022 12:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
wedding makeup - फोटो : instagram
हर लड़की शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वो अपने कपड़े, ज्वैलरी, मेकअप हर चीज का पूरा ख्याल रखती है। अगर आप जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तो इन पांच ट्रेंडी मेकअप को जरूर देखें। जिससे हर किसी की निगाहें आप पर ही ठहर जाएं। किसी भी मेकअप को चुनते समय इस बात का ध्यान रखें को वो आपकी स्किन टोन के साथ मैच करें। साथ ही मेकअप का कपड़ों से गहरा कनेक्शन रहता है। आगे की स्लाइड में जानें उन ट्रेंडी मेकअप के बारे में जिसे कर भीड़ में आप सबसे अलग दिखेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
wedding makeup - फोटो : instagram
सॉफ्ट स्मोकी आईज मेकअप
शादी के लाल जोड़े के साथ इन दिनों बेहद ब्राइट मेकअप करने का समय अब चला गया है। अब सॉफ्ट और सटल मेकअप ट्रेंड में है। ऐसे में आप अपनी आंखों के लिए पेस्टल स्मोकी आई मेकअप को चुन सकती हैं। जो दिखने में काफी सॉफ्ट सा दिखता है। इस मेकअप ट्रेंड को इन दिनों शादी के लिए दुल्हन से लेकर और लड़कियां भी पसंद कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चुनें मिनिमम मेकअप
दुल्हन के चेहरे पर मेकअप की ढेर सारी पर्त बीते दिनों की बात हो गई है। अब मेकअप केवल चेहर के फीचर्स को उभारने और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए होता है। लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड में इन दिनों सटल मेकअप है। जिसमे ब्लशर, ब्रांजर और हाईलाइटर शामिल है। अच्छी तरह से बेस मेकअप को ब्लेंड करने के बाद नेचुरल कलर को इस्तेमाल किया जाता है। मार्केट में इन दिनों नेचुरल फेस पैलेट आने लगे हैं। क्रीमी मैट लिपस्टिक के साथ आप इस लुक को पूरा कर सकती हैं। दिन के फंक्शन में दुल्हन के लिबास के साथ आप इस तरह के मेकअप को कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा।

4 of 6
bride - फोटो : instagram
पिंक और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ नो मेकअप लुक को अब दुल्हन के लिए भी खूब पसंद किया जा रहा है। मेकअप के साथ ही दुल्हन इन दिनों खुले वेवी बाल और हल्की-फुल्की ज्वैलरी को अपने लुक के लिए चुन रही हैं। तो अगर आप ट्रेंडी लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह के लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif
कजरारे नैनों के साथ न्यूड शेड लिप कलर
शादी के लाल जोड़े के साथ अगर आप खुद का ब्राइट मेकअप पसंद करती हैं। तो आंखों के मेकअप को बोल्ड बना सकती हैं। विंग्ड आईलाइनर, स्मोकी आईशैडो के साथ न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक खूबसूरत और ट्रेंडी दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौनी रॉय - फोटो : instagram
मेकअप के सही कॉन्ट्यूरिंग
इन दिनों कॉन्ट्यूरिंग का काफी क्रेज है। जिससे चेहरे की जॉलाइन से लेकर नाक और बाकी फीचर्स को शार्प दिखाया जा सके। इसलिए मेकअप के साथ ही कॉन्ट्यूरिंग को भी लड़कियां खूब पसंद कर रही हैं। क्योंकि इसमे चेहरे को सही शेप मिलता है और खूबसूरती निखर कर सामने दिखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें