फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है 'स्किन फास्टिंग'? जानें त्वचा के लिए है लाभदायक या हानिकारक  

Thu, 26 Sep 2019 05:44 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्किन फास्टिंग आजकल बेहद प्रचलन में है। यह एक जापानी तरीका है। त्वचा मतलब त्वचा और फास्टिंग मतलब भूखे रहना। यानि की अपनी त्वचा को भूखा रखना स्किन फास्टिंग कहलाता है। स्किन फास्टिंग में 1-2 दिन तक अपनी त्वचा पर कोई भी उत्पाद नहीं लगाते हैं । जिससे त्वचा डीटॉक्स होने लगती है। 



 
विज्ञापन

2 of 5
skin
दिन प्रतिदिन स्किन प्रोडक्टस के बढ़ते इस्तेमाल से हमारी त्वचा का प्राकृतिक निखार घटता जा रहा है। यही नहीं स्किन प्रोडक्टस के ज्यादा इस्तेमाल से एक समय बाद त्वचा का नैचुरल ऑइल खत्म होने लगता है।जिसके कारण हमारी त्वचा पूरी तरह रूखी और बेजान हो जाती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
skin care
कई त्वचा विशेषज्ञों ( डर्मेटॉलजिस्ट) का कहना है कि स्किन फास्टिंग के बारे में लोग गलत सोचने लगे हैं। लोग मानते है कि स्किन फास्टिंग का मतलब किसी भी तरह के उत्पाद का इस्तेमाल नहीं करना है। लेकिन यह धारणा बिल्कुल गलत है  स्किन फास्टिंग का मतलब यह नहीं होता है। अगर आप सिर्फ 1-2 दिन तक स्किन प्रोडक्टस नहीं लगाते हैं तो इससे आपकी त्वचा पर बेहद असर पड़ता है। इससे सन डैमेज, सनबर्न, ड्राई स्किन, ऐक्ने आदि हो सकता है। 

 

4 of 5
zdf
डर्मेटॉलजिस्ट का कहना है कि त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी त्वचा के मुताबिक ही क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। त्वचा की देखभाल के लिए आपको क्लिन्जर, सनस्क्रीन, डे क्रीम और नाइट क्रीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। नाइट क्रीम का इस्तेमाल सबसे ज्यादा जरूरी और फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिनभर में त्वचा में हुए कोई भी नुकसान से नाइट क्रीम द्वारा बचा जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांवली स्किन
जैसे हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। वैसे ही हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यह तत्व त्वचा की मरम्मत में सहायक होते हैं। लेकिन अगर आप स्किन फास्टिंग की वजह से अपनी त्वचा पर कोई भी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करती हैं तो यह आपकी त्वचा को और खराब कर सकता है। हालांकि कई अध्ययन में यह पाया गया है कि त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें