फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: स्टाइल के मामले में अभिनेताओं को भी टक्कर देते हैं RCB के धमाकेदार बल्लेबाज 'किंग कोहली'

Fri, 28 Mar 2025 05:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज का मैच न सिर्फ आरसीबी और सीएसके की टीम बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी काफी खास है। इसी के चलते हम आपको आरसीबी के धमाकेदार बल्लेबार विराट कोहली के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
स्टाइल के मामले में बॉलीवुड के अभिनेताओं को टक्कर देते हैं RCB के धमाकेदार बल्लेबाज - फोटो : instagram
Virat Kohli: 'विराट कोहली'........सिर्फ नाम ही काफी है। ये एक ऐसा नाम है, जो आज के समय में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। भारतीय टीम के धमाकेदार बल्लेबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से मैदान में उतरते हैं। 2025 में आईपीएल का 18वां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें ट्रॉफी के लिए आरसीबी की टीम 18वीं बार आज फील्ड पर उतरेगी।

वैसे तो इस टीम के सभी खिलाड़ी धमाकेदार हैं, लेकिन इन सभी में सबसे अलग हैं विराट कोहली, जिनके रिकॉर्ड्स उनके नाम की ही तरह 'विराट' हैं। विराट कोहली न सिर्फ खेल के मैदानों में बल्कि फैशन की दुनिया में भी लोगों के छक्के छुड़ा देते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां विराट के कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर कोई साधारण सा लड़का भी हैंडसम दिख सकता है। तो आइए देर न करते हुए आपको भी विराट कोहली के खास लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
फॉर्मल लुक - फोटो : instagram
फॉर्मल लुक

सबसे पहले नजर डालते हैं विराट कोहली के फॉर्मल लुक की तो अक्सर विराट ऑफिशियल कार्यक्रमों में फॉर्मल पहने ही नजर आते हैं। इस ग्रे रंग के सूट को उन्होंने सफेद रंग की टी शर्ट के साथ कैरी किया है, जिस वजह से उनका अंदाज काफी स्टाइलिश लग रहा है। इसके साथ उन्होंने जूते भी सफेद रंग के ही कैरी किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
शर्ट-पैंट लुक - फोटो : instagram
शर्ट-पैंट लुक

कोट-पैंट के साथ-साथ विराट साधारण से शर्ट लुक में भी काफी क्लासी लगते हैं। तो यदि आपको भी सिंपल लेकिन एलिगेंट दिखना पसंद है तो बिना सोचे विराट कोहली के लुक्स से टिप्स लें। जैसे कि नीले रंग की पैंट के साथ सफेद रंग की शर्ट हमेशा अच्छी और क्लासी लगती है। 

4 of 6
कूल अंदाज - फोटो : instagram
कूल अंदाज

विराट युवाओं में सिर्फ इसलिए फेमस हैं, क्योंकि उनका अंदाज काफी कूल होता है। इस शॉर्ट्स के साथ उन्होंने जो ओवर साइज टी शर्ट कैरी की है, इसमें वो काफी अच्छे लग रहे हैं। जबकि इस तरह का लुक हर किसी पर नहीं जचता है। लेकिन वो तो विराट कोहली हैं, तो उनका अच्छा दिखना तो बनता ही है। 
विज्ञापन

5 of 6
कैजुअल लुक - फोटो : instagram
कैजुअल लुक

विराट जब भी देश से बाहर होते हैं, तो हमेशा कैजुअल लुक में ही नजर आते हैं। ऐसे में यदि आप भी कहीं घूमने जा रहे हैं तो विराट के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह का आउटफिट हर किसी पर जचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एथनिक लुक - फोटो : instagram
एथनिक लुक

आखिर में नजर डालते हैं किंग कोहली के एथनिक लुक की तो विराट हर त्योहार पर एथनिक अंदाज में ही नजर आते हैं। उनके ऊपर हर तरह का एथनिक आउटफिट कमाल का लगता है। ऐसे में यदि आप एथनिक आउटफिट खरीदना चाहते हैं तो विराट के लुक्स से टिप्स लें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें