IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी यानी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज फिर से बार क्रिकेट के मैदान में अपने प्रतिद्वंदी को टक्कर देने के लिए उतरेगी। आज आरसीबी का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ है, ऐसे में दोनों टीमों ने कमर कस ली है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की सॉलिड प्लानिंग की वजह से टीम लगातार सफलता हासिल कर रही है।
रजत पाटीदार न सिर्फ अपने खेल की वजह से बल्कि अपने लुक्स की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनका अंदाज हर किसी के दिल पर छा जाता है। यदि आपने रजत का अलग अंदाज नहीं देखा है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम उनके कुछ ऐसे लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेने के बाद आपका लुक भी एकदम बदल सा जाएगा।