फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: स्टाइल के मामले में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं CSK और RCB के खिलाड़ी, डालें एक नजर

Sat, 18 May 2024 03:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ स्टाइल के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : instagram
IPL 2024: आज का दिन आईपीएल के इस सीजन का सबसे अहम दिन है। दरअसल, आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नॉकआउट मैच खेला जाएगा। दोनों टीनों में से आज जो भी टीम जीतेगी वो प्लेऑफ में जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही टीमों ने अभी तक के मैचों में जमकर धमाल मचाया है। कई मैचों का सफर तो काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। ऐसे में अब आज के मैच पर लोगों की नजर है और हर कोई अपनी पसंदीदा टीम के लिए दुआ कर रहा है।

ये दोनों टीमें जिस तरह से स्टेडियम में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं, ठीक उसी तरह के इन टीमों के खिलाड़ी स्टाइल के मामले में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। टीमों के कप्तान से लेकर कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनकी एक झलक पाने को लड़कियां बेताब रहती हैं। इसके साथ ही लड़के भी इनके लुक्स से टिप्स लेकर तैयार होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : instagram
फाफ डुप्लेसिस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस जिस तरह से मैच में अपना कमाल दिखा रहे हैं, ठीक उसी तरह से वो अक्सर अपना स्टाइल भी दिखाते हैं। उनके अंदाज को लोग बेहद पसंद करते हैं। फाफ डुप्लेसिस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं। उनका हर लुक काफी स्टाइलिश होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : instagram
विराट कोहली

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो विराट कोहली को न पसंद करता हो। वो किसी मॉडल से कम नहीं लगते हैं। विराट का हेयर स्टाइल से लेकर उनके आउटफिट तक बेहद कमाल के होते हैं। वो हमेशा जगह के हिसाब से कपड़े पहनते हैं, जिस वजह से लोग उनके हर लुक पर प्यार बरसाते हैं। 

4 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : instagram
मयंक डागर

आईपीएल में धमाल मचा रहे मयंक डागर का अंदाज लड़कियों को काफी पसंद है। मयंक अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आती है। खासतौर उनके टीशर्ट लुक्स काफी कमाल के होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : instagram
ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के पास प्रिंटेड आउटफिट का काफी शानदार कलेक्शन है। वो जब भी बीच पर घूमने जाते हैं तो इसी तरह के आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। उनपर ऐसे ही आउटफिट जचते भी हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : instagram
एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी तो किसी पहचान के मोहताज हैं ही नहीं। उनके लंबे बालों के साथ-साथ उनका हर अंदाज लोगों को पसंद आता है। हालांकि धोनी अपनी ज्यादा फोटोज तो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करते हैं, लेकिन उसके बावजूद उनके लुक लोगों को प्रभावित करते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : instagram
शिवम दुबे

सीएसके के धमाकेदार ऑलराउंडर अपने लुक और क्यूटनेस से भी लड़कियों को अपना दीवाना बनाते रहते हैं। शिवम के शादीशुदा होने के बादवजूद लड़कियां उनपर फिदा रहती हैं। उनके एथनिक से लेकर कूल लुक्स तक कमाल के होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें