फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Reception: रिसेप्शन में दिखाना है ग्लैमरस अंदाज तो पहनें इस तरह का गाउन, लोग हटा नहीं पाएंगे नजरें

Fri, 29 Mar 2024 09:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप रिसेप्शन में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो इस तरह के गाउन पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
रिसेप्शन के लिए गाउन - फोटो : instagram
Indo Western Outfit: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद अहम होता है। इसकी तैयारी वो महीनों-महीनों पहले से करती हैं। शादी के कार्यक्रमों में जिस तरह से हल्दी, मेहंदी और संगीत काफी अहम होता है, उसी तरह से लोगों के लिए रिसेप्शन का कार्यक्रम भी काफी ज्यादा जरूरी होता है।

नई दुल्हन के लिए उसकी ससुराल में पहला कार्यक्रम रिसेप्शन ही होता है। इस कार्यक्रम में हर किसी की नजर दुल्हन पर ही होती है। एक समय था जब हर नई दुल्हन अपने रिसेप्शन के कार्यक्रम में एथनिक आउटफिट पहनती थी, लेकिन अब समय बदल गया है।

आज के समय में लोगों की सोच काफी बदल गई है। ऐसे में ज्यादातर घरों में दुल्हन के कपड़ों को लेकर कोई आपत्ति नहीं होती। इसी के चलते रिसेप्शन में नई दुल्हनें अपना ग्लैमरस अंदाज भी दिखाना चाहती हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो रिसेप्शन के कार्यक्रम में ग्लैमरस गाउन पहनना चाहती हैं, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रिसेप्शन के लिए गाउन - फोटो : instagram/Sapna Chaudhary
सपना चौधरी का हैवी गाउन

अगर आप हैवी गाउन पहनकर अपना खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो सपना चौधरी का हैवी गाउन बेस्ट विकल्प है। ऐसे गाउन आजकल चर्चाओं में भी रहते हैं। ऐसे गाउन के साथ आप क्यूट सी हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रिसेप्शन के लिए गाउन - फोटो : instagram/Malaika Arora
मलाइका का ग्लैम लुक 

अक्सर अपने ग्लैमरस लुक की वजह से लोगों का दिल जीतने वालीं मलाइका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आप उनके इस लुक से टिप्स लेकर अपना रिसेप्शन लुक तैयार कर सकती हैं। 

4 of 6
रिसेप्शन के लिए गाउन - फोटो : instagram/Gauahar Khan
गौहर खान का डीपनेक लुक

हरे रंग का ये डीपनेक बॉडीकॉन गाउन आपको ग्लैमरस लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसके साथ अपने बालों को हल्का कर्ल जरूर करें। कर्ली बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। इसके साथ ही डीपनेक होने की वजह से आप गले में कुछ क्लासी सा नेकपीस कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रिसेप्शन के लिए गाउन - फोटो : instagram/Katrina Kaif
कटरीना कैफ

बहुत से लोगों के यहां नई दुल्हनें लाल, पीला, हरा रंग ही कुछ दिनों तक पहनती हैं। ऐसे में आप कटरीना कैफ की तरह ही लाल रंग का बैकलेस स्लिट स्टाइल का गाउन अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ये देखने में बेहद ही प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिसेप्शन के लिए गाउन - फोटो : instagram/Gauahar Khan
गौहर खान का गोल्डन अवतार

अगर आप बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर आरामदायक महसूस करती हैं, तो गौहर खान का गोल्डन अवतार आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। नूडल स्टेप वाली ये गोल्डन बॉडीकॉन ड्रेस आपको ग्लैमरस भी दिखने में मदद करेगी, और ये लगती भी बेहद खूबसूरत है। इसके साथ आप अपने बालों स्लीक तरीके स्टाइल कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें