फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 Shringar List: सिंदूर से लेकर गजरा तक, महिलाओं के 16 श्रृंगार में शामिल हैं ये अहम चीजें

Tue, 01 Apr 2025 01:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर भारतीय सुहानिग महिला के पास सजने-संवरने के लिए कुछ हो या न हो लेकिन 16 श्रृंगार का सामान अवश्य होना चाहिए। बहुत सी महिलाएं इस बारे में जानती नहीं है कि 16 श्रृंगार में क्या आता है, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
हर सुहागिन महिलाओं के पास अवश्य होनी चाहिए ये चीजें - फोटो : instagram
16 Shringar List: हर भारतीय सुहागिन महिला के लिए 16 श्रृंगार काफी खास होता है। खासतौर पर जब कोई त्योहार आता है तो विवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं। 16 श्रृंगार भारतीय संस्कृति में महिलाओं के संपूर्ण साज-सज्जा और सौंदर्य का प्रतीक है।  

अब जब चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं, तब तो इस श्रृंगार का महत्व कई गुना बढ़ जाता है, क्योंकि माता रानी की पूजा में महिलाएं 16 श्रृंगार करके ही तैयार होती हैं। वैसे तो महिलाओं को ये याद ही रहता है कि पूजा के समय क्या -क्या श्रृंगार करने चाहिए लेकिन बहुत सी महिलाएं इसको लेकर काफी संशय में रहती हैं। ऐसे में यहां हम आपको पूरे 16 श्रृंगार की लिस्ट देने जा रहे हैं, ताकी आप भी नवरात्रि में अच्छे से ही तैयार हों। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
16 श्रृंगार - फोटो : instagram
1. लाल जोड़ा

महिलाओं के 16 श्रृंगार में सबसे पहले लाल रंग का जोड़ा आता है। इसके लिए आप लाल रंग की साड़ी, सूट या लहंगा कैरी कर सकती हैं। 16 श्रृंगार के लिए लाल जोड़ा काफी अहम होता है। 

2. बिंदी

सुहागिन महिलाओं के लिए माथे पर बिंदी लगाना काफी अहम होता है। यदि आप भी 16 श्रृंगार कर रही हैं तो माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। माथे पर छोटी सी बिंदी लगाने से लुक भी खूबसूरत लगता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
16 श्रृंगार - फोटो : instagram
3. मेहंदी

सुहागिन महिलाओं के लिए हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद जरूरी होता है। हाथों पर मेहंदी लगाने से लुक बेहद खूबसूरत लगता है।

4. सिंदूर

शादी के वक्त सुहागिन महिलाओं की मांग में सिंदूर भरा जाता है। ऐसेमें जब भी पूजा करें तो मांग अवश्य भरें। 

4 of 7
16 श्रृंगार - फोटो : Adobe stock
 5. गजरा

अपने बालों में फूलों का गजरा लगाकर आप अपना लुक खूबसूरत बना सकती हैं। खासतौर पर जब आप एथनिक वियर पहनें, तब तो गजरा लगाना और अच्छा लगता है।

6 . काजल

सारा मेकअप एक तरफ और आंखों में काजल लगाना एक तरफ। काजल लगाने से आंखे बड़ी लगती हैं और लुक प्यारा दिखता है। 

 7. मांग टीका

मांगटीका भी हर महिला के पास अवश्य ही होना चाहिए, इससे लुक प्यारा दिखता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
16 श्रृंगार - फोटो : instagram
8. चूड़ियां

हाथों में खन-खन करती चूड़ियां आपके 16 श्रृंगार और लुक को खूबसूरत बनाती हैं। 

9. बाजूबंद

16 श्रृंगार कर रही हैं तो कम से कम एक हाथ में बाजूबंद बांधें। 

10. नथ

नाक में चाहे छोटी सी नथ पहनें लेकिन पूजा के समय इसे अवश्य कैरी करें। 
विज्ञापन

6 of 7
16 श्रृंगार - फोटो : instagram
11.  कानों के झुमके

एथनिक वियर के साथ आप कानों में झुमके पहनेंगी तो आपका लुक काफी अलग और प्यारा दिखेगा। 

 12. पायल

पैरों में छनकती पायल आपको सबसे अलग दिखाने में मदद करेगा। 

13. अंगूठी

अपनी सगाई या शादी की अंगूठी को हमेशा पहनकर रखें। ये भी 16 श्रृंगार का हिस्सा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
16 श्रृंगार - फोटो : instagram
14. बिछिया

शादी के वक्त पैरों में बिछिया पहनाई जाती है, जो काफी अहम होती है। 

15.  मंगलसूत्र 

ये सुहागिन महिलाओं के लिए उतना ही अहम है, जितना की सिंदूर। इसलिए इसे भी कभी नहीं भूलें। 

16. कमरबंद 

यदि आपके पास कमरबंद है तो पूजा में ये भी अवश्य पहनें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें