फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: रिप्ड जींस संग टीशर्ट को इस तरह से करें मैच, दिखेंगी स्टाइलिश

Tue, 20 Sep 2022 11:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ripped jeans - फोटो : instagram
अगर आप डेनिम में भी हॉट एंड स्टाइलिश लुक चाहती हैं। तो रिप्ड जींस को ट्राई करें। बी टाउन हसीनाएं अक्सर डिस्ट्रेस्ड जींस के साथ हॉट एंड बोल्ड लुक में नजर आ जाती हैं। रिप्ड जींस को मिनमम बट स्टाइलिश टच देने के लिए इसे बस किसी सिंपल सी टीशर्ट के साथ मैच करने की जरूरत होती है। जिसमे आप कूल भी दिखेंगी और स्टाइलिश भी। रिप्ड जींस खुद में ही बोल्ड और ग्लैमरस दिखती है इसलिए साथ में बोल्ड नेकलाइन या फिर किसी स्टाइलिश टॉप के साथ लुक को ओवर बनाने की बजाय सिंपल सी टीशर्ट के साथ ही मैच करें। बी टाउन हसीनाएं भी लुक को बैलेंस करने के लिए रिप्ड जींस के साथ टीशर्ट को भी पेयर करती हैं। हालांकि टीशर्ट के साथ आप इस तरह के एक्सपेरिमेंट को ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ripped jeans - फोटो : instagram
रश्मिका मंदाना की तरह लगा लें नॉट
अगर आप रिप्ड जींस को राउंड नेक वाली सिंपल सी टीशर्ट के साथ मैच कर रही हैं। तो कलर थोड़ा ब्राइट खूबसूरत लगेगा। वहीं रश्मिका मंदाना की तरह टीशर्ट में हेमलाइन पर नॉट लगाकर इसे नॉटी लुक दिया जा सकता है। ये दिखने में कूल भी दिखेगा और स्टाइलिश भी। 
विज्ञापन

3 of 5
ripped jeans - फोटो : instagram
सारा अली खान की तरह पहने वन शोल्डर
अगर आप रिप्ड जींस के साथ टीशर्ट वाले लुक को बोरिंग महसूस करती हैं। तो सारा अली खान की तरह ओवरसाइज टीशर्ट को कंधे के पास से इस तरह स्टाइल दे सकती हैं। ये काफी कूल और स्टाइलिश दिखेगा। 

4 of 5
ripped jeans - फोटो : instagram
अगर आप रिप्ड जींस में बिल्कुल कूल लुक चाहती हैं तो बस राउंड नेक की टीशर्ट के साथ इसे मैच करें। साथ में स्नीकर लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ripped jeans - फोटो : instagram
डिस्ट्रेस जींस को कुर्ते के साथ भी कूल तरीके से मैच किया जा सकता है। वहीं लाइनिंग वाले टीशर्ट इस तरह की जींस के साथ काफी परफेक्ट लुक देते हैं। वहीं हर बार अगर आप व्हाइट शूज के साथ रिप्ड जींस को पेयर करती हैं। तो इस बार ब्लैक कलर के शूज के साथ पेयर करें। बिना एक्स्ट्रा एफर्ट के ही स्टाइलिश लुक मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें