फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Tips: बिना मशीन के सीधे करने हैं घुंघराले बाल, जानें इसका आसान तरीका

Tue, 27 Jun 2023 11:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बिना किसी मशीन की सहायता से अपने बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। 
विज्ञापन
1 of 7
curly hair - फोटो : istock
Hair Tips: महिलाओं के बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। जिस तरह से महिलाएं अपने आउटफिट के हिसाब से मेकअप और ज्वेलरी का चयन करती हैं, ठीक उसी तरह से आउटफिट के हिसाब से ही हेयर स्टाइल का चयन किया जाता है। जिन महिलाओं के बाल घुंघराले होते हैं, वो अक्सर अपने बालों को स्ट्रेट करती हैं, वहीं जिन महिलाओं के बाल स्ट्रेट होते हैं, वो उन्हें कर्ल करती हैं। बालों को टेक्सचर बदलने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिसको अपनाकर आप बिना किसी मशीन की सहायता से घुंघराले बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं। इस तरीके को अपनाना बेहद आसान है। इसके इस्तेमाल से आपको किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा। खास बात ये है कि इस घरेलू नुस्खे को अपनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
coconut oil - फोटो : istock
इन दो चीजों की होगी जरूरत 

1 कप नारियल का दूध
2 चम्मच नींबू का रस
विज्ञापन

3 of 7
नारियल के फायदे - फोटो : iStock
ऐसे बनाएं सीरम

इसके इस्तेमाल के लिए आपको एक कप नारियल के दूध में दो चम्मच नींबू का रस मिलाना है। इसे तकरीबन आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडक की वजह से ये दूध गाढ़ा हो जाएगा। अब इसे अच्छे से ब्लेंड करके स्प्रे की बोतल में भर लें। इसका इस्तेमाल आप बालों को सीधा करने में कर सकते हैं। 

4 of 7
hair wash - फोटो : istock
बालों को धोना है जरूरी

अपने बालों में नारियल का दूध लगाने से पहले बालों को धुलना बेहद जरूरी है। बाल धोते वक्त शैंपू का इस्तेमाल ना करें। बाल धोने के बाद इसे सुखाएं। बाल सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल ना करें। आप सिर्फ तौलिया के इस्तेमाल से बाल सुखा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
hair massage - फोटो : सोशल मीडिया।
अब लगाएं नारियल का दूध

अब अपने बालों मे आप दूध और शहद से बना स्प्रे अच्छे से करें। इसे बालों की जड़ों और स्कैल्प पर स्प्रे जरूर करें। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अब करें हेयर मसाज

बालों में स्प्रे करने के बाद कम से कम पांच से सात मिनट तक मसाज करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hair wash - फोटो : getty images
फिर से धोएं बाल

सारे स्टेप्स फॉलो करने के बाद सल्फेट फ्री फैंपू से बालों को धो लें। इसे ज्यादा रगड़ कर ना धोएं। हेयर वॉश करते वक्त कंडीशनर जरूर लगाएं। इस तरीके के आपके बाल काफी हद तक स्ट्रेट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें