फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Select Neckline: चेहरे के आकार के अनुसार करें ब्लाउज की सही नेकलाइन का चयन, जानें इसके बारे में

Mon, 17 Feb 2025 02:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने चेहरे के आकार के हिसाब से सही ब्लाउज डिजाइन चुनना चाहती हैं, तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे के आकार के अनुसार करें ब्लाउज की सही नेकलाइन का चयन - फोटो : instagram
How To Select Neckline: चाहे लहंगा हो या साड़ी, इन दोनों आउटफिट के साथ यदि सही ब्लाउज पहना जाए तो खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। लेकिन यदि इनके साथ गलत ब्लाउज पहना जाए तो लुक बिगड़ भी जाता है। ऐसे में सभी महिलाएं अपने लहंगे और साड़ी के हिसाब से ही ब्लाउज का चयन करती है और ट्रेंड के हिसाब से उसकी डिजाइन बनवाती हैं।

पर, क्या आप जानती हैं कि ब्लाउज बनवाते समय ट्रेंड के साथ-साथ अपने चेहरे के आकार का भी ध्यान देना चाहिए। यदि चेहरे के आकार के हिसाब से आप ब्लाउज की नेकलाइन बनवाएंगी तो आपका लुक सबसे खूबसूरत दिखेगा। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि कैसे चेहरे के साथ कैसी नेकलाइन अच्छी लगेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
गोल चेहरे के लिए नेकलाइन - फोटो : instagram
 गोल चेहरे के लिए नेकलाइन
  • यदि आपका चेहरा गोल है तो आपको ऐसी नेकलाइन का चयन करना चाहिए, जिसको पहनकर आपका चेहरा लंबा दिखे।
  • इन नेकलाइनों में वी-नेक, स्क्वायर नेक, डीप यू-नेक और स्वीटहार्ट नेकलाइन परफेक्ट मानी जाती है।
  • यदि चेहरा गोल है तो हाई नेक, बोट नेक, राउंड नेक वाली नेकलाइन से दूर रहें। 
विज्ञापन

3 of 6
अंडाकार चेहरे के लिए नेकलाइन - फोटो : instagram
अंडाकार चेहरे के लिए नेकलाइन
  • यदि आपके चेहरे का आकार अंडाकार है तो ये काफी बेस्ट है।
  • इस आकार के चेहरे पर हर तरह की नेकलाइन सूट करती है।
  • आप अपने लिए बोट नेक, ऑफ-शोल्डर, डीप राउंड नेक, हॉल्टर नेक नेकलाइन का चयन कर सकते हैं।
  • अंडाकार चेहरे के आकार वाले लोगों पर हर नेकलाइन अच्छी लगती है, लेकिन बस उन्हें ज्यादा डीप नेकलाइन से दूर ही रहना चाहिए।   

4 of 6
चौकोर चेहरे के लिए नेकलाइन - फोटो : instagram
 चौकोर चेहरे के लिए नेकलाइन
  • यदि आपका चेहरा चौकोर है, यानी कि अगर आपका जबड़ा चौड़ा और फेस कट स्क्वायर शेप का है, तो आपको नेकलाइन के जरिए चेहरे को थोड़ा सॉफ्ट लुक देना चाहिए।
  • ऐसे आकार के चेहरे वाली महिलाओं के लिए डीप यू-नेक, स्वीटहार्ट नेकलाइन, वी-नेक और सर्कुलर नेकलाइन परफेक्ट मानी जाती है।
  • ऐसी महिलाओं को स्क्वायर नेक, बोट नेक और हाई नेक से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
हार्ट-शेप चेहरे के लिए नेकलाइन - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
हार्ट-शेप चेहरे के लिए नेकलाइन
  • हार्टशेप चेहरे वाली महिलाओं का माथा चौड़ा और ठोड़ी नुकीली होती है।
  •  उन्हें अपनी नेकलाइन को संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है, इसलिए आप बोट नेक, ऑफ-शोल्डर, स्क्वायर नेक और हाई नेक का चयन कर सकती हैं।
  • ऐसी महिलाओं को डीप वी-नेक और प्लंजिंग नेकलाइन से दूर रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डायमंड चेहरे के लिए नेकलाइन - फोटो : instagram
 डायमंड चेहरे के लिए नेकलाइन
  • डायमंड आकार के चेहरे वाली महिलाओं के गाल उभरे और माथा व ठोड़ी संकरी होती है।
  • आपको नेकलाइन से चेहरे को बैलेंस करने की जरूरत होगी।
  • इसके लिए ऑफ-शोल्डर, डीप राउंड नेक, स्कूप नेक और स्वीटहार्ट नेकलाइन का चयन करना चाहिए।
  • ऐसी महिलाओं को हाई नेकलाइन और बोट नेक से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें