फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree For Function: शादी में जाने के लिए आउटफिट को लेकर हैं परेशान, इन क्लासिक साड़ियों को करें ट्राई

Mon, 17 Feb 2025 01:29 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saree Types: आज की इस खबर में हम आपको कुछ अलग-अलग स्टाइल और डिजाइन की साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पहनकर आप किसी भी इवेंट में चार-चांद लगा सकते हैं और हर कई आपकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फंक्शन में इन साड़ियों का करें चुनाव - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी हो या पार्टी साड़ी हर फंक्शन के आउटफिट के लिए बेस्ट है। आप साड़ी पहनकर एलिगेंट लुक ले सकती हैं।  साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जो हर लड़की-महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। जैसे साड़ी महिलाओं को खूबसूरत बनाती है, वैसे ही उसकी स्टाइलिंग भी बेहद जरूरी होती है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में महिलाओं के लिए सही ड्रेस का चुनाव करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको कुछ अलग-अलग स्टाइल और डिजाइन की साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पहनकर आप किसी भी इवेंट में चार-चांद लगा सकते हैं और हर कई आपकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फंक्शन में इन साड़ियों का करें चुनाव - फोटो : इंस्टाग्राम@ dreamindrapes
साटिन की साड़ी करें ट्राई

सैटिन की साड़ी भले ही ट्रेंड से चली गई है, लेकिन आज कल लड़कियां इस साड़ी को हर खास इवेंट में स्टाइल कर रही हैं। सैटिन की साड़ी आपको ट्रेंडी के साथ-साथ खूबसूरत लुक भी देता है। आप इसे अलग-अलग ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं और इसके साथ आप इंडो-वेस्टर्न लुक भी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फंक्शन में इन साड़ियों का करें चुनाव - फोटो : इंस्टाग्राम@saareeindia
थ्रेड वर्क साड़ी लगेगी स्टाइलिश

थ्रेड वर्क वाली साड़ी एक बार फिर फैशन में आ गई है। अगर आप भी खुद को अलग स्टाइलिंग करने की सोच रही हैं तो चिकनकारी, थ्रेड वर्क साड़ी या फिर बॉर्डर वर्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

4 of 5
फंक्शन में इन साड़ियों का करें चुनाव - फोटो : इंस्टाग्राम@vishalprints
शिफॉन की साड़ी करें वियर

आज कल कॉलेज गोइंग गर्ल्स शिफॉन की साड़ियों को ही वियर कर रही हैं। यह किसी भी फंक्शन में काफी स्टाइलिश लुक देता है और आसानी से कैरी भी किया जा सकता है। अगर आप कोई डे फंक्शन अटेंड कर रही हैं तो इस साड़ी को जरूर ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फंक्शन में इन साड़ियों का करें चुनाव - फोटो : इंस्टाग्राम@shrumarathe
सिल्क साड़ी

सिल्क साड़ी का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होने वाला है। हर उम्र की महिलाएं सिल्क साड़ी को पहनना काफी पसंद करती हैं। सिल्क साड़ी में आप के पास वैरायटी है। आप बनारसी, कांजीवरम, कांचीपुरम जैसी साड़ी का चुनाव कर सकती है। यह हर फंक्शन के लिए बेहतरीन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें