फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tan Removal Scrub: धूप से आई टैनिंग को गायब कर देगा ये स्क्रब! बिना पैसे खर्च किए करें इसे तैयार

Thu, 11 Sep 2025 03:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Homemade Tan Removal Scrub: अगर आपका शरीर भी धूप से काला पड़ रहा है, तो घरेलू स्क्रब से अपनी स्किन दमकाएं। यहां एक स्क्रब बनाने का तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
धूप से आई टैनिंग को गायब कर देगा ये स्क्रब - फोटो : Adobe stock
How To Make Homemade Tan Removal Scrub: भले ही अब मई-जून के जैसी चिलचिलातीी धूप नहीं पड़ रही है, लेकिन बावजूद इसके हर दूसरा व्यक्ति टैनिंग से परेशान है। धूप चाहे हल्की हो या तेज, उसका प्रभव स्किन पर पड़ता ही है। ऐसे में लोग धूप से आने वाली टैनिंग को हटाने के लिए महंगे-महंगे स्क्रब का इस्तेमाल भी करते हैं।

अगर आप भी पैसे खर्च करके थक गए हैं, लेकिन फिर भी टैनिंग नहीं जा रही है हमारा नुस्खा ट्राई करके देख लीजिए। यहां हम आपको कॉफी से बने ऐसे स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी स्किन खिल उठेगी।

दरअअसल, आज के समय में कॉफी सिर्फ थकान दूर करने का जरिया ही नहीं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रब भी है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, एक्सफोलिएटिंग गुण और कैफीन स्किन को टाइट, क्लीन और रिफ्रेश करने में मदद करते हैं। तो आइए आपको भी इस स्क्रब के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
स्क्रब बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
स्क्रब बनाने का सामान
  •  कॉफी पाउडर – 2 चम्मच
  • नारियल तेल – 1 चम्मच
  •  चीनी – 1 चम्मच
  •  शहद – 1/2 चम्मच

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

अब सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर इस स्क्रब को तैयार कैसे करना है। तो इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर निकाल लें। इसके बाद इसमें नारियल का तेल एक चम्मच, एक चम्मच पिसी हुई चीनी और आधा चम्मच शहद मिक्स करें। सभी चीजों को एकसार में मिक्स करने के बाद पेस्ट तैयार कर लें।

 

4 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका

अब जान लेते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है तो उसके लिए पहले तो टैनिंग से प्रभावित त्वचा को अच्छी तरह से धोकर साफ करें और फिर ब्रश की मदद से स्क्रब को त्वचा पर अप्लाई करे।
विज्ञापन

5 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
अब इसे 3-4 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद इसे हल्के हाथों से चेहरे या शरीर पर गोल-गोल मसाज करते हुए लगाएं। इस स्क्रब की मदद के कुछ देर स्किन पर मसाज करें और फिर सामान्य पानी से धो लें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कब करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल

ये स्क्रब काफी लाभकारी है, लेकिन फिर भी हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करें। यदि आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो उसकी वजह से आपकी स्किन और भी ज्यादा रूखी हो सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कब करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
मिलेगा ये फायदा

हफ्ते में दो बार इस स्क्रब के इस्तेमाल से आपको काफी लाभ मिलेगा। ये स्क्रब त्वचा को निखारने, रोमछिद्र खोलने और स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। स्किन की टैनिंग हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तो बस बिना सोचे बस एक बार पैच टेस्ट करें और फिर अपनी दमकती त्वचा को देखकर इतराएं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें