फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lipstick Hacks: अपनी मैट लिपस्टिक को बनाएं ग्लॉसी, ये ट्रिक्स आएंगी आपके काम

Mon, 01 Sep 2025 12:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Your Matte Lipstick Glossy: अगर आप अपनी मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बनाना चाहते हैं तो कुछ ट्रिक्स फॉलो करें। इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
अपनी मैट लिपस्टिक को बनाएं ग्लॉसी, ये ट्रिक्स आएंगी आपके काम - फोटो : Adobe stock
How to Make Your Matte Lipstick Glossy: आज के समय में ज्यादातर महिलाओं और लड़कियों को मैट लिपस्टिक पसंद आती है, क्योंकि एक तो ये ट्रांसफर प्रूफ होती हैं, और लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहती हैं। पर, कई आउटफिट्स के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक ही अच्छी लगती है।

कई जगहों पर जाने के लिए भी महिलाएं अपने होंठों को ग्लॉसी लिपस्टिक से सजाना चाहती हैं, लेकिन आपके पास हर समय ग्लॉसी लिपस्टिक रखी हो, ये जरूरी तो नहीं है। इसके लिए आपको अलग-अलग रंग की नई ग्लॉसी लिपस्टिक खरीदने की जरूरत नहीं है।

आप अपनी पहले से मौजूद मैट लिपस्टिक को कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स से ग्लॉसी बना सकती हैं। जी हां, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल के बाद आप डबल लिपस्टिक खरीदने से बच सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें

हर घर में पेट्रोलियम जेली तो रखी ही होती है। ऐसे में आप उसकी मदद से अपनी मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने होंठों पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। अब इसके बाद ऊपर से मैट लिपस्टिक अप्लाई करें। आप चाहें तो मैट लिपस्टिक अप्लाई करने के बाद ऊपर से हल्की सी पेट्रोलियम जेली भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रांसपेरेंट लिप ग्लॉस लगाएं - फोटो : Adobe stock
ट्रांसपेरेंट लिप ग्लॉस लगाएं

यदि आपके पास ट्रांसपेरेंट लिप ग्लॉस है तो उसका इस्तेमाल भी आप मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बनाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए मैट लिपस्टिक लगाने के बाद उसके ऊपर ट्रांसपेरेंट लिप ग्लॉस लगाएं। इससे तुरंत शाइनी और ग्लॉसी फिनिश मिलती है। यदि आपके पास लिपस्टिक के मैचिंग का टिंटेड लिप ग्लॉस है, तो उसका भी इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
 

4 of 5
लिप बाम करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

लिप बाम करें इस्तेमाल

महिलाओं के पास लिप बाम अवश्य ही होता है, जो कि आपकी मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी तुरंत बना सकता है। इसके लिए आपको लिपस्टिक लगाने से पहले इसे अपने होंठों पर लगाना है। लिप बाम लगाने के बाद अपने होंठों पर मैट लिपस्टिक लगाएं। इससे काफी अच्छा ग्लासी इफेक्ट आएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलोवेरा जेल भी आएगा आपके काम - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल भी आएगा आपके काम

यदि आप अपने होंठों को हाइड्रेट भी रखना चाहते हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मैट लिपस्टिक के ऊपर थोड़ा-सा एलोवेरा जेल लगाएं। ये आपके लिप्स को नरम और चमकदार बनाएगा, साथ ही ग्लॉसी फिनिश भी देगा। खास बात ये है, कि आपके होंठों को हाइड्रेट रखने के भी काम आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें