त्योहारों का वक्त है। ऐसे में हर लड़की चाहती है कि चेहरे पर उसके चमक दिखे। इसके लिए वो कई सारे जतन करती हैं और स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करती हैं। लेकिन चेहरे पर डलनेस नजर आ रही है तो इन टिप्स की मदद से आपका चेहरा भी चमकने लगेगा। पार्लर में महंगे फेशियल या प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की बजाय आप चाहें तो घर में घरेलू नुस्खों की मदद से त्वचा को चमका सकती हैं। तो चलिए जानें कौन से उपाय आपकी त्वचा पर चमक लाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
diwali look
- फोटो : istock
चेहरे को करें नेचुरल चीजों से साफ
चेहरे को साफ करने के लिए अक्सर केमिकल वाले प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से कई बार चमक खोने लगती है। चेहरे को आप चाहें तो नेचुरल चीजों जैसे मुल्तानी मिट्टी या फिर बेसन से साफ कर सकती हैं। ये त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
Beauty tips
डेड स्किन को हटाएं
चेहरे की त्वचा को नर्म, मुलायम और टैनिंग से बचाना है तो डेड स्किन को जरूर हटाएं। मार्केट के केमिकल वाले स्क्रब इस्तेमाल करने की बजाय आप चाहे तो घर में बनें स्क्रब को चेहरे पर लगाकर चेहरा साफ कर सकती हैं।
4 of 6
Sun Bath
- फोटो : Pixabay
सूरज की रोशनी
त्वचा को जितना नुकसान सूरज की किरणों से होता है। उतना ही जरूरी सूरज की किरणें त्वचा के लिए है। सुबह की धूप शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करती हैं। इसलिए सुबह के समय त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए रोजाना दस से पंद्रह मिनट जरूर बैठें। हालांकि धूप में बैठने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 6
Face
- फोटो : Istock
चेहरे पर ऐसे आएगा ग्लो
त्वचा जब तक हाइड्रेट नहीं होगी त्वचा की रंगत फीकी सी दिखेगी। इसलिए रोजाना ढेर सारा पानी पिएं और तरल पदार्थों का सेवन करें। इससे त्वचा हेल्दी बनेगी और नेचुरल ग्लो चेहरे पर दिखेगा।
सर्दी हो या गर्मी, दोनों ही मौसम में ऐलोवेरा जेल त्वचा को नमी देता है। रोजाना रात को ऐलोवेरा जेल को सीरम की तरह चेहरे पर लगाएं और सो जाएं। सुबह उठकर चेहरा धो लें। इससे चेहरे को प्राकृतिक चमक मिलेगी।