Nail Extension At Home: जिस तरह से मेकअप महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है, ठीक उसी तरह से नेल एक्सटेंशन और नेल आर्ट से महिलाओं के हाथों की खूबसूरती बढ़ती है। आज के समय में हर गली-मोहल्ले में नेल सैलून खुल गए हैं, जहां बेहद कम दामों में नेल एक्सटेंशन से लेकर नेल आर्ट तक कराई जाती है।
ऐसे में यदि आप नेल एक्सटेंशन कराना चाहती हैं, लेकिन नेल सैलून जाकर पैसे खर्च नहीं करना चाहतीं, तो हम यहां आज आपको घर पर ही नेल एक्सटेंशन करना सिखाएंगे। इसके लिए आपको बस बाजार से नेल एक्सटेंशन किट खरीदनी है। ये किट बेहद कम दामों में मिल जाएगी। तो चलिए बिना देर किए आपको घर पर नेल एक्सटेंशन करना सिखाते हैं।