फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: नारंगी रंग के आउटफिट देंगे स्टाइलिश लुक, कैरी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 18 Jan 2025 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस के दिन यदि आप नारंगी रंग का आउटफिट कैरी करना चाहती हैं तो यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
नारंगी रंग के आउटफिट देंगे स्टाइलिश लुक - फोटो : instagram
Fashion Tips: नारंगी एक ऐसा रंग है, जिसे महिलाएं त्योहारों से लेकर हर शादी-विवाह तक में पहनना पसंद करती हैं। ये रंग काफी क्लासी और एलीगेंट लुक देने में मदद करता है। अब जब गणतंत्र दिवस भी पास आ रहा है, तब तो इस रंग की अहमियत कई गुना बढ़ जाती है। नारंगी रंग को न सिर्फ गणतंत्र दिवस के दिन बल्कि शादी समारोह में होने वाले हल्दी के कार्यक्रम में भी कैरी किया जा सकता है।

यदि आपको भी ये रंग काफी पसंद है, तो आपको इसे कैरी करते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नारंगी रंग जिस तरह से लुक को खूबसूरत बना देता है, उसी तरह से कई बार इस रंग की वजह से ही लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में इसे कैरी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

2 of 7
सही होना चाहिए शेड - फोटो : instagram
सही होना चाहिए शेड

नारंगी रंग की कई शेड्स होती हैं जैसे टेराकोटा, ब्राइट ऑरेंज, पीच और अंबर। हल्के शेड्स को गर्मियों में और गहरे शेड्स को सर्दियों में बेहतर माना जाता है। ऐसे में अपने स्किन टोन के हिसाब से शेड का चयन करें। यदि आप इसे गणतंत्र दिवस के दिन पहनना चाहती हैं तो इसका शेड एकदम परफेक्ट होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
न्यूट्रल कलर्स के साथ पेयर करें - फोटो : instagram
न्यूट्रल कलर्स के साथ पेयर करें

अक्सर महिलाएं नारंगी रंग का कुर्ता पहनना पहनना पसंद करती हैं। नारंगी रंग को न्यूट्रल रंगों जैसे सफेद, क्रीम, बेज, और काले के साथ कैरी करें। इससे आउटफिट ज्यादा बैलेंस्ड और स्टाइलिश लगेगा। यदि आप इसके साथ डार्क रंग पहनेंगी तो नारंगी रंग छिप जाएगा। 

4 of 7
सही हो एक्सेसरीज - फोटो : instagram
सही हो एक्सेसरीज

नारंगी रंग के आउटफिट के साथ गोल्डन या ब्रॉन्ज एक्सेसरीज बहुत अच्छे लगते हैं। आप एथनिक लुक के साथ गले में नेकलेस, कानों में ईयररिंग्स और चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
सर्दी के मौसम में रखें इसका ध्यान - फोटो : instagram
सर्दी के मौसम में रखें इसका ध्यान

यदि आप ऐसी जगह रह रहे हैं, जहां सर्दी पड़ती है तो नारंगी रंग के शर्ट या टॉप को डेनिम जैकेट, ब्लेज़र या लेदर जैकेट के साथ पेयर करें। इससे आपका लुक स्टाइलिश दिखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
सिंपल रखें लुक - फोटो : instagram
 सिंपल रखें लुक

अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक बहुत ओवर नहीं लगे, तो नारंगी रंग के आउटफिट के साथ बालों में ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करें। कुछ अलग करने की कोशिश में आप अपना लुक खराब कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेकअप हो ऐसा - फोटो : Adobe stock
मेकअप हो ऐसा

नारंगी आउटफिट के साथ लाइट मेकअप रखें, खासकर अगर आउटफिट बहुत ब्राइट है। इसके साथ हल्की न्यूड लिपस्टिक और एक क्लासी स्मोकी आई लुक इसको और स्टाइलिश बना सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें