फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewellery Selection Tips: किस रंग के कपड़े के साथ कैसी ज्वेलरी अच्छी लगेगी? खरीदने से पहले जान लें

Fri, 03 Jan 2025 05:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किस रंग के कपड़ों के साथ कौन-सी ज्वेलरी पहननी चाहिए, ये हर महिला को पता होना चाहिए। नीचे दिए गए सुझाव आपको सही रंग और ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन चुनने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
किस रंग के कपड़े के साथ कैसी ज्वेलरी अच्छी लगेगी? - फोटो : instagram
Jewellery Selection Tips: महिलाएं अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए हर कदम काफी सोच के उठाती हैं। इसके लिए वो अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक का चयन काफी सोच-समझ के करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि भले ही हम कितना भी सोच के तैयार हों लेकिन लुक फिर भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे में आपको इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि कहीं आप तैयार होते समय आउटफिट के साथ गलत ज्वेलरी का चयन तो नहीं कर रही हैं।
 
ज्वेलरी का सही चयन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर सकता है। वहीं यदि आप गलत ज्वेलरी कैरी करेंगी तो आपका लुक बिगड़ भी सकता है। ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि किस रंग के आउटफिट के साथ कैसी ज्वेलरी कैरी करनी चाहिए। आइए आपको इस बारे में बताते हैं, ताकि आपका लुक परफेक्ट लगे।  
विज्ञापन

2 of 7
सफेद कपड़ों के साथ - फोटो : instagram
सफेद कपड़ों के साथ

यदि आप सफेद रंग का आउटफिट कैरी कर रही हैं तो इसके साथ ज्वेलरी कैरी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। सफेद आउटफिट के साथ सिल्वर, डायमंड, या पर्ल ज्वेलरी एलिगेंट लुक देने का काम करती है। आप चाहें तो इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। वो भी अच्छी लगती है।  
विज्ञापन

3 of 7
काले रंग के कपड़ों के साथ - फोटो : instagram
काले रंग के कपड़ों के साथ  

वैसे तो काला रंग किसी भी ज्वेलरी के साथ फबता है लेकिन यदि आप खूबसूरत लुक पाना चाहती हैं तो ब्लैक रंग के कपड़ों के साथ हमेशा गोल्ड, सिल्वर, या कलरफुल स्टोन वाली ज्वेलरी अच्छी लगेगी।  गोल्ड या सिल्वर ज्वेलरी ब्लैक आउटफिट को और खूबसूरत बनाती हैं।  

4 of 7
लाल रंग के कपड़ों के साथ - फोटो : instagram
लाल रंग के कपड़ों के साथ

लाल रंग तो हर महिला की पहली पसंद होता है। ऐसे में इसके साथ हमेशा गोल्ड ज्वेलरी ही कैरी करें। गोल्ड और लाल रंग का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है। ऐसे में दुल्हनों को लाल रंग की साड़ी के साथ हमेशा गोल्ड ज्वेलरी ही पहनाई जाती है। यदि गोल्ड नहीं पहननी तो आप हरे स्टोन वाली ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
नीले कपड़े के साथ - फोटो : instagram
नीले कपड़े के साथ

यदि आपको नीले रंग का एथनिक वियर कैरी करना है तो उसके साथ हमेशा सिल्वर या एमरॉल्ड ज्वेलरी कैरी करें। सिल्वर और ब्लू का कॉम्बिनेशन काफी क्लासी दिखता है। ये लुक काफी एलिगेंट लगता है। 
विज्ञापन

6 of 7
हरे कपड़े के साथ - फोटो : instagram
हरे कपड़े के साथ 

हरे रंग के कपड़ों के साथ हमेशा गोल्ड, पर्ल, या रूबी की ज्वेलरी कैरी करें। गोल्ड और हरे रंग का मेल ट्रेडिशनल और रिच लुक देता है। इसे अक्सर महिलाएं शादी-विवाह में पहनना पसंद करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीले रंग के कपड़ों के साथ - फोटो : instagram
पीले रंग के कपड़ों के साथ

यदि आप पीले रंग का कपड़ा पहन रही हैं तो उसके साथ हमेशा गोल्ड या पेस्टल स्टोन वाली ज्वेलरी पहनें। यदि कुछ कॉन्ट्रास्ट में पहनना है तो इसके साथ हरे रंग के स्टोन वाली ज्वेलरी भी प्यारी लगेगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें