फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2025: लोहड़ी पर पंजाबी लुक कैरी करना है तो ये टिप्स करें फॉलो, लगेंगी एकदम पटोला

Fri, 03 Jan 2025 03:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप इस त्योहार पर पंजाबी लुक कैरी करना चाहती हैं, तो निम्नलिखित टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
लोहड़ी पर पंजाबी लुक कैरी करना है तो ये टिप्स करें फॉलो - फोटो : instagram
Lohri Punjabi Outfit: लोहड़ी उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख त्योहार है। ये त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। ये दिन मुख्य रूप से किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनकी मेहनत का उत्सव है।

लोहड़ी पर आग जलाने की परंपरा होती है। आग जलाकर अलाव के चारों ओर लोग भांगड़ा और गिद्दा करते हैं और मूंगफली, रेवड़ी, गजक, मक्का, और तिल डालकर आग की पूजा करते हैं। इस दिन को परिवार के साथ खुशियां बांटने के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

लोहड़ी के दिन पुरुष और महिलाएं पारंपरिक रूप से तैयार होती हैं। पुरुष को कुर्ता-पायजामा कैरी कर लेते हैं, लेकिन महिलाओं को समझ नहीं आता कि वो लोहड़ी के दिन कैसे तैयार हों। ऐसे में हम आपको यहां पारंपरिक पंजाबी लुक कैरी करने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।   
विज्ञापन

2 of 7
पहनें पटियाला सूट - फोटो : instagram
पहनें पटियाला सूट

लोहड़ी पर एक पारंपरिक और शानदार लुक के लिए पटियाला सूट पहनें। यह लुक आरामदायक और स्टाइलिश दोनों होता है। पटियाला सलवार सूट देखने में भी काफी अच्छा लगता है। लोहड़ी के लिए हमेशा ब्राइट रंग जैसे लाल, पीला, हरा जैसे रंगों को ही चुनें। आप इन रंगों के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टा भी पहन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पहनें ऐसी ज्वेलरी - फोटो : Adobe stock
पहनें ऐसी ज्वेलरी 

पंजाबी लुक को पूरा करने के लिए हाथों में भारी चूड़ियां पहनें। इसके साथ-साथ गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी का चुनाव करें। कानों में लंबे झुमके पहनें। ध्यान रखें कि आपके पंजाबी लुक को पूरा करने में झुमके ही मदद करेंगे। 

 

4 of 7
हेयरस्टाइल ऐसी रखें - फोटो : instagram
हेयरस्टाइल ऐसी रखें
 
पंजाबी लुक कैरी करने के लिए अपने बालों में चोटी बनाएं और उसमें परांदा लगाएं। यदि आपके बाल लंबे नहीं हैं तो नकली चोटी भी अटैच कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप खुले बाल रखना चाहती हैं, तो आप बालों को कर्ल करके हल्का सा साइड में रख सकती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
मेकअप - फोटो : Adobe stock
 मेकअप

लोहड़ी पर आपको थोड़ा ग्लैम लुक देना चाहिए। एक परफेक्ट बेस मेकअप से चेहरा चमकदार और ताजगी से भरा हुआ दिखेगा। ड्रामाटिक आंखों का मेकअप पंजाबी लुक के साथ अच्छी तरह मेल खाता है। काजल और मस्कारा का प्रयोग करें। लिप्स के लिए ब्राइट रेड, पिंक, या मैरून रंग चुन सकती हैं, जो त्योहार के रंग से मेल खाते हों।
विज्ञापन

6 of 7
कैरी करें शॉल या दुपट्टा - फोटो : instagram
कैरी करें शॉल या दुपट्टा 

पंजाबी लुक में दुपट्टा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप इसे सिर पर या कंधे पर रखें। सिल्क, जॉर्जेट, या ब्रोकेड फैब्रिक में दुपट्टा पहनें, जो आपके सूट के रंग से मेल खाता हो। सर्दियों के मौसम में शानदार पंजाबी शॉल भी पहना जा सकता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोजरी - फोटो : iStock
मोजरी 

मोजरी न सिर्फ आपके लुक को और आकर्षक बनाती है, बल्कि परंपरागत पंजाबी स्टाइल को भी बढ़ावा देती है। खूबसूरत दिखने के लिए चिकनकारी, ब्रोकेड, या मिरर वर्क वाली पंजाबी जूतियां पहनें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें