फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: इन हैक्स की मदद से अपने सस्ते लहंगे को बनाएं डिजाइनर, मिलेगी खूब तारीफ

Thu, 05 Dec 2024 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1000 रुपये का लहंगा स्टाइलिश और महंगा दिखाने के लिए आपको थोड़ी क्रिएटिविटी और कुछ आसान फैशन ट्रिक्स अपनानी होंगी। इनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इन हैक्स की मदद से अपने सस्ते लहंगे को बनाएं डिजाइनर - फोटो : instagram
Fashion Tips: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर जगह इसकी धूम दिखाई दे रही है। शादी के सीजन में लड़के तो अपना सूट बार-बार रिपीट कर लेते हैं, लेकिन मुश्किल आती है महिलाओं के सामने। महिलाएं और लड़कियां शादियों के लिए हर बार नए आउटफिट लेने का प्लान करती हैं, जिसकी वजह से उनका बजट भी बिगड़ जाता है। ऐसे में कई बार महिलाएं सस्ते लहंगे लेने का प्लान करती हैं।

यदि आपने भी किसी की शादी के लिए सस्ता लहंगा लिया है, लेकिन अब आप सोच में हैं कि उसे कैसे स्टाइल करें, तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने सस्ते लहंगे का पूरा लुक बदल के उसे स्टाइलिश अंदाज में कैरी कर सकती हैं। यदि आप इन हैक्स को अपनाएंगी तो इससे लोगों को लगेगा कि आपने कोई डिजाइनर लहंगा पहना है। इन ट्रिक्स को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
दुपट्टे को सही से करें स्टाइल - फोटो : instagram
दुपट्टे को सही से करें स्टाइल

यदि आपका लहंगा हल्का है, तो उसके साथ दुपट्टा भारी कैरी करें। यदि लहंगे के मैचिंग का दुपट्टा भी हल्का है, तो नया दुपट्टा खरीदें। एक भारी एंब्रॉयडरी वाला या बनारसी दुपट्टा आपके साधारण लहंगे को तुरंत शानदार लुक दे सकता है। आप इसे साड़ी स्टाइल या फ्री-फ्लोइंग प्लेसमेंट के स्टाइल में कैरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
ब्लाउज हो खास - फोटो : instagram
ब्लाउज हो खास

आपके सिंपल दुपट्टे का ब्लाुज खास होना चाहिए।  इसमें एम्ब्रॉयडरी, मिरर वर्क कराएं। इसकी डिजाइन बनवाते समय आपको ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। सिंपल लहंगे के लिए बैकलेस, डीप नेक या कट-आउट स्टाइल ब्लाउज चुनें।  

4 of 7
सही एक्सेसरीज का चुनाव करें - फोटो : instagram
सही एक्सेसरीज का चुनाव करें 

लहंगे के साथ सही एक्सेसरीज का चुनाव करना बेहद जरूरी है। इसके लिए स्टेटमेंट नेकलेस, बड़े झुमके, और मांग टीका पहनें। अपने हाथ में साधारण की जगह हमेशा वेलवेट या गोल्डन क्लच कैरी करें, ताकि लुक अच्छा दिखे।
विज्ञापन

5 of 7
लगवाएं केन-केन - फोटो : instagram
लगवाएं केन-केन

सस्ते लहंगों में अक्सर केन-केन नहीं लगी आती हैं। इसकी वजह से लहंगा घेरदार लगता है। ऐसे में अपने लहंगे के नीचे केन-केन लगवाएं ताकि वह घेरदार दिखे।  इसके बाद आपके लहंगे का लक ही बदल जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
बॉर्डर बदलवाएं - फोटो : instagram
बॉर्डर बदलवाएं

यदि लहंगे का बॉर्डर हल्का है, तो उसमें गोटा-पट्टी या लेस लगवाएं। हाथ से कढ़ाई किए हुए बॉर्डर भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। आजकल हर तरह की गोटापट्टी बाजार में मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेकअप और हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
मेकअप और हेयरस्टाइल

लहंगे के रंग और स्टाइल के अनुसार ग्लैमरस मेकअप करें।  इसके साथ हेयर स्टाइल में बालों में वेव्स, बन, या ब्रेड स्टाइल अपनाएं। अपनी हेयर स्टाइल को खूबसूरत बनाने के लिए उसमें फूल या फिर अन्य एक्ससरीज जोड़ सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें