Hair Care Tips On Holi: होली का त्योहार रंगों की मस्ती और उमंग लेकर आता है। वैसे तो अब ज्यादातर लोग गुलाल से होली खेलते हैं, लेकिन कई राज्यों में आज भी पक्के रंग से होली खेलने का रिवाज है। ये पक्के रंग कितना भी ऑर्गेनिक हो, लेकिन ये बालों ओर चेहरे पर बुरा प्रभाव छोड़ ही जाते हैं। ऐसे में अगर सही देखभाल न की जाए, तो रंगों में मौजूद केमिकल बालों को रूखा, कमजोर और बेजान बना सकते हैं।
इसी के चलते बालों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान लेकिन असरदार उपाय अपनाने जरूरी हैं। इसके लिए यहां हम आपको रंग खेलने के पहले और रंग खेलने के बाद, दोनों समय के लिए हेयर केयर करना बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह कि कोई परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
2 of 8
बालों पर चढ़ाएं तेल की परत
- फोटो : Adobe stock
होली के पहले ऐसे करें देखभाल
1. बालों पर चढ़ाएं तेल की परत
अगर होली खेलने का शौक है तो होली खेलने से पहले नारियल, जैतून या बादाम का तेल बालों में अच्छी तरह लगाएं। इससे रंग बालों में चिपकेगा नहीं और आसानी से निकल जाएगा। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो रंग आपके बालों में चिपक जाएगा, जिसके बाद बाल डैमेज हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
हेयर सीरम या कंडीशनर लगाएं
- फोटो : Adobe stock
2. हेयर सीरम या कंडीशनर लगाएं
जिनके बाल ड्राई हैं, उन लोगों को तो होली के समय अपने बालों का खास ध्यान रखना चाहिए। होली खेलने से पहले अपने बालों में सीरम या लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे बालों पर एक सुरक्षात्मक परत बन जाएगी, और बाल रंगों के प्रभाव से बचे रहेंगे।
4 of 8
बालों को बांधें और कवर करें
- फोटो : Adobe stock
3. बालों को बांधें और कवर करें
खुले बाल रंगों को जल्दी सोखते हैं, इसलिए चोटी या जूड़ा बनाएं। इससे बाल कम प्रभावित होंगे। सिर को ढकने से रंग और धूल सीधे बालों तक नहीं पहुंचेगी।
विज्ञापन
5 of 8
गुलाल से खेली है होली तो ये काम करें
- फोटो : instagram
होली के बाद ऐसे रखें बालों का ध्यान
1. गुलाल से खेली है होली तो ये काम करें
यदि आपने पक्के रंग की जगह गुलाल से होली खेली है तो शैंपू करने से पहले बालों को अच्छी तरह झाड़ लें ताकि सूखे रंग निकल जाएं। जितना हो सके कोशिश करें कि बालों में से सूखा रंग निकल जाए।
गुलाल और रंग में वैसे भी केमिकल होता ही है, ऐसे में केमिकल युक्त रंगों को हटाने के लिए सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। सल्फेट वाले शैंपू आपके बालों को और डैमेज कर देंगे।
विज्ञापन
7 of 8
डीप कंडीशनिंग करें
- फोटो : Adobe stock
3. डीप कंडीशनिंग करें
रंग खेलने के बाद जब बाल धो लें तो उसके पश्चात बालों को पोषण देने के लिए हेयर मास्क या डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट लगाएं। इससे भी बालों को काफी पोषण मिलेगा।
होली खेलने के बाद कभी भी हेयर ड्रायर से बाल न सिखाएं। हेयर ड्रायर से बालों को सुखाने से वे और ज्यादा रूखे हो सकते हैं। इन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने दें, ताकि इनकी प्राकृतिक नमी बरकरार रहे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।