फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopping Tips: सेल से ऑनलाइन खरीद रही हैं मेकअप तो इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 06 Mar 2025 06:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 कई बार लोग गलत प्रोडक्ट्स या नकली ब्रांड्स के झांसे में आ जाते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। अगर आप भी ऑनलाइन मेकअप खरीदना चाहती हैं, तो इन जरूरी टिप्स को जरूर ध्यान में रखें।
विज्ञापन
1 of 8
Makeup - फोटो : Adobe stock
Shopping Tips: आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बहुत बढ़ गया है, खासकर मेकअप प्रोडक्ट्स के लिए। कंवीनियंस और डिस्काउंट के कारण लोग ऑनलाइन ही अपने पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार लोग गलत प्रोडक्ट्स या नकली ब्रांड्स के झांसे में आ जाते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान भी हो सकता है।

अगर आप भी ऑनलाइन मेकअप खरीदना चाहती हैं, तो इन जरूरी टिप्स को जरूर ध्यान में रखें। अगर आप ऑनलाइन मेकअप खरीदते समय इन टिप्स को फॉलो करेंगी, तो आपको कभी भी नकली या खराब प्रोडक्ट नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 8
ब्रांड और वेबसाइट की प्रामाणिकता जांचें - फोटो : Adobe stock
ब्रांड और वेबसाइट की प्रामाणिकता जांचें

मेकअप हमेशा हमेशा अधिकृत और भरोसेमंद वेबसाइट्स से ही खरीदें। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखें कि वे किन-किन साइट्स पर अपने प्रोडक्ट बेचते हैं।  अगर कीमत बहुत ज्यादा कम दिख रही है, तो सतर्क रहें क्योंकि यह नकली प्रोडक्ट हो सकता है।  
विज्ञापन

3 of 8
प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट जरूर देखें - फोटो : Adobe stock
 प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट जरूर देखें  

 ऑनलाइन शॉपिंग में कई बार एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स डिलीवर कर दिए जाते हैं। डिलिवरी के बाद प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। वैसे अब तो ऑनलाइन डिसक्रिप्शन में भी एक्सपायरी डेट लिखी होती है।  

4 of 8
शेड और स्किन टाइप के अनुसार खरीदें - फोटो : Adobe stock
शेड और स्किन टाइप के अनुसार खरीदें

लिपस्टिक, फाउंडेशन, कंसीलर या कॉम्पैक्ट खरीदते समय अपने स्किन टोन और अंडरटोन के अनुसार सही शेड चुनें। वेबसाइट पर दिए गए वर्चुअल ट्राई-ऑन या शेड गाइड का उपयोग करें। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट जरूर देखें - फोटो : instagram
प्रोडक्ट के रिव्यू और रेटिंग्स जरूर पढ़ें
  
रिव्यू सेक्शन में जाकर असली ग्राहकों के फीडबैक को ध्यान से पढ़ें। 5-स्टार और 1-स्टार दोनों रिव्यू देखें, ताकि प्रोडक्ट की सही जानकारी मिल सके। अगर किसी प्रोडक्ट के रिव्यू बहुत कम या नेगेटिव हैं, तो उसे न खरीदें।  
 
विज्ञापन

6 of 8
इनग्रिडिएंट्स और स्किन टाइप का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
इनग्रिडिएंट्स और स्किन टाइप का ध्यान रखें

 अगर आपकी संवेदनशील त्वचा है, तो केमिकल-फ्री और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट ही चुनें। पैराबेन, सल्फेट, अल्कोहल या हार्श केमिकल्स से बचें, खासकर स्किन केयर प्रोडक्ट्स में। ऑयली स्किन के लिए मैट प्रोडक्ट और ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट खरीदें।  
विज्ञापन

7 of 8
ऑफर्स और डिस्काउंट के चक्कर में न पड़ें - फोटो : Adobe stock
ऑफर्स और डिस्काउंट के चक्कर में न पड़ें

 कई वेबसाइट्स बड़ी छूट का लालच देकर नकली प्रोडक्ट बेचती हैं। हमेशा ब्रांड की ऑफिशियल साइट पर प्राइस चेक करें, अगर बहुत ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है तो दोबारा सोचें। Buy 1 Get 1 Free जैसे ऑफर्स का फायदा उठाएं, लेकिन ब्रांड की प्रमाणिकता जरूर जांचें।  
विज्ञापन

8 of 8
पेमेंट और रिटर्न पॉलिसी ध्यान से पढ़ें - फोटो : Adobe stock
पेमेंट और रिटर्न पॉलिसी ध्यान से पढ़ें

मेकअप प्रोडक्ट खरीदने से पहले रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें, ताकि खराब या गलत प्रोडक्ट आने पर वापस कर सकें। हमेशा ऑर्डर डिलीवरी के तुरंत बाद अनबॉक्सिंग वीडियो बनाएं, ताकि दिक्कत होने पर सबूत रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें