फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Fashion Tips: रंग खेलने के लिए निकलना है घर से बाहर तो पहनें ऐसे कपड़े, हर किसी के काम आएंगी ये टिप्स

Thu, 13 Mar 2025 11:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली के रंगों का मजा लेते हुए भी अगर आप स्टाइलिश और सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो सही कपड़ों का चुनाव करना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 6
रंग खेलने के लिए निकलना है घर से बाहर तो पहनें ऐसे कपड़े - फोटो : Adobe Stock
Holi Fashion Tips:  होली भारत का एक प्रमुख और आनंदमय त्योहार है, जिसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। ये त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग रंग-गुलाल के साथ खूब होली खेलते हैं। ऐसे में रंग खेलने के दौरान सही कपड़ों का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।

दरअसल यदि होली के रंगों का मजा लेते हुए भी अगर आप स्टाइलिश और सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो सही कपड़ों का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है। यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं जो होली के दिन आपके काम आएंगे:  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कपड़ों की होनी चाहिए फुल स्लीव - फोटो : instagram
कपड़ों की होनी चाहिए फुल स्लीव

यदि आप चाहते हैं कि होली का रंग आपकी त्वचा को डैमेज कर सकता है। ऐसे में त्वचा की सुरक्षा के लिए फुल स्लीव कुर्ता, टी-शर्ट या टॉप पहनें।  इन कपड़ों के फैब्रिक का खास ध्यान रखें। होली के कपड़े हमेशा कॉटन या लिनेन फैब्रिक के ही होने चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
गहरा हो रंग - फोटो : Adobe stock
गहरा हो रंग

यदि आप हल्के रंग के कपड़े होली खेलेंगे तो भीगने के बाद ये शरीर से चिपक जाएंगे। ऐसे में हमेशा डार्क कलर (ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन) के कपड़े पहनने से रंग ज़्यादा चिपकते नहीं और आसानी से धुल जाते हैं। सफेद या हल्के रंग के कपड़े जल्दी गंदे हो सकते हैं और रंग हटाने में दिक्कत हो सकती है।  

 

4 of 6
पुराने कपड़े पहनें लेकिन फटे हुए नहीं - फोटो : instagram
पुराने कपड़े पहनें लेकिन फटे हुए नहीं

होली खेलने के बाद कपड़े खराब ही हो जाते हैं, ऐसे में ऐसे कपड़े पहनें जिनका रंगों से खराब होना कोई समस्या न हो। अगर रंग छूटने में दिक्कत हो, तो कपड़ों को तुरंत धूप में न सुखाए। धूप में रंग उड़ जाता है।  

 
विज्ञापन

5 of 6
कंफर्टेबल बॉटम्स चुनें - फोटो : instagram
कंफर्टेबल बॉटम्स चुनें

ये टिप लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए है। होली खेलने के लिए आपको हमेशा लेगिंग, ट्रैक पैंट, जॉगर्स या ढीले पायजामे पहनें ताकि आप आराम से मूव कर सकें। होली के दौरान जींस न पहनें, ये भीगने के बाद परेशान कर देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐसे फुटवियर पहनें - फोटो : instagram
ऐसे फुटवियर पहनें

होली में सभी जगह पानी फैला रहता है, ऐसे में स्नीकर्स, फ्लोटर्स या पुराने जूते पहनें, जो कंर्फटेबल हों। स्लिपरी चप्पल या हील्स से बचें, क्योंकि पानी और रंग से गिरने का खतरा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें