फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली के लिए तैयार कराएं डिजाइनर सूट, तस्वीरों को देख आसानी से सिल देंगे आपके टेलर भैया

Sun, 16 Feb 2025 01:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली के मौके पर अगर आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल सूट पहनना चाहती हैं, तो डिजाइनर सूट सिलवाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
होली के लिए तैयार कराएं डिजाइनर सूट - फोटो : instagram
Holi 2025: होली भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ये त्योहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, गुझिया और तरह-तरह की मिठाइयां खाते हैं और हंसी-खुशी इस त्योहार का आनंद लेते हैं। एक समय था, जब होली खेलते समय लोग पुराने कपड़े पहनते थे, लेकिन अब समय बदल गया है।

आज के समय होली पार्टियों में लोग नए-नए कपड़े पहनकर जाते हैं। ऐसे में यदि आपको भी होली पार्टी में जाना पसंद है तो पहले से अपने लिए सूट तैयार करा लें। यहां हम आपको कुछ ऐसे सूट दिखाने जा रहे हैं, जिनको आप अपने टेलर भैया से तैयार करा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्लाजो सूट - फोटो : instagram
प्लाजो सूट

ऐसा प्लाजो सूट आप कम पैसे खर्च करके तैयार कर सकती हैं। इस तरह का सूट सिंपल होता है, लेकिन देखने में प्यारा लगता है। इसके अलावा ध्यान रखें कि ये पूरा होना तो सफेद रंग का ही चाहिए लेकिन इसके गले पर खास डिजाइन होनी चाहिए। डार्क रंग से बनी ये डिजाइन आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी। 
विज्ञापन

3 of 6
पंजाबी सूट - फोटो : instagram
पंजाबी सूट

कुछ अलग सा सूट बनवाने का प्लान कर रही हैं तो इस तरह का पंजाबी सूट एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए अपने टेलर भैया को ये तस्वीर दिखाएं। इस सूट की डिजाइन काफी अलग है। इसके लिए आपका कुर्ता और पायजामी की डिजाइन और अलग से बनवानी पड़ेगी। इसे बनवाते समय फिटिंग का ध्यान रखें। 

4 of 6
चिकनकारी शरारा - फोटो : instagram
चिकनकारी शरारा

होली के समय चिकनकारी सूट पहनना महिलाओं और लड़कियों को काफी पसंद आता है। क्योंकि ये काफी आरामदायक रहता है। ऐसे में अपने टेलर भैया को इस चिकनकारी शरारा सूट की तस्वीर दिखाएं। ऐसा सूट आपको अलग दिखने में मदद करेगा और इसे पहनकर आप सहज भी रहेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
टाई एंड डाइ प्रिंट वाला सूट - फोटो : instagram
टाई एंड डाइ प्रिंट वाला सूट

होली रंगों का त्योहार है, ऐसे में आप टाई एंड डाइ प्रिंट वाला सूट भी तैयार करा सकती हैं। इसके लिए पैंट और साधारण कुर्ता और दुपट्टा कैरी करें। इसके लिए पहले सफेद रंग के कपड़े को टाई एंड डाइ प्रिंट कराएं और फिर इसे अपने टेलर भैया के पास ले जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सफेद अनारकली सूट - फोटो : instagram
सफेद अनारकली सूट

यदि आपको अनारकली सूट पहनना पसंद है तो आपके लिए ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए अपने टेलर भैया के पास जाइए और उन्हें ये तस्वीर दिखाएं। उनसे ये जरूर कह दें कि इस सूट में घेर ज्यादा होना चाहिए। घेर वाला अनारकली सूट ही आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। इसके साथ पैरों में चूड़ीदार पायजामी ही पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें