फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Tips: ब्राइडल लहंगा तैयार कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, वरना लुक बिगड़ने के साथ पैसे होंगे बर्बाद

Sun, 16 Feb 2025 09:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपकी शादी भी पक्की हो गई है और आपने शादी के लिए लहंगा तलाशना शुरू कर दिया है तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि लहंगा खरीदते और तैयार कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 8
ब्राइडल लहंगा तैयार कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Wedding Tips: शादी हर लड़की के जीवन का एक सबसे खास और यादगार दिन होता है ।शादी के बाद लड़की एक नए परिवार और नए रिश्तों से जुड़ती है। ऐसे में उसकी जिंदगी में न केवल सामाजिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी एक बड़ा परिवर्तन होता है। शादी का हर छोटा-बड़ा पहलू दुल्हन के लिए खास मायने रखता है, लेकिन शादी का लहंगा उसकी भावनाओं, परंपराओं और सपनों से गहराई से जुड़ा होता है। जिसे वो सारी जिंदगी संजो कर रखती हैं।

यदि आपकी भी शादी पक्की हो गई है और आप भी अपनी शादी का जोड़ा तलाश रही हैं तो पहले ये लेख पढ़ लें। दरअसल, यहां हम आपको बताएंगे कि शादी का लहंगा खरीदते और तैयार कराते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 8
सबसे पहले कर लें रंग का चयन - फोटो : Instagram
सबसे पहले कर लें रंग का चयन
  • यदि लहंगा लेने जा रही हैं तो भले ही दुकान पर जाकर हर रंग ट्राई करें, लेकिन एक बार पहले से ही ये सोच लें कि कौन सा रंग आपको लेना है।इससे आपका काफी समय बच जाएगा।
  • रंग का चयन अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही करें, वरना आपका लुक खराब हो सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
मौसम के हिसाब से चुनें फैब्रिक - फोटो : instagram
मौसम के हिसाब से चुनें फैब्रिक
  • ब्राइडल लहंगा भी मौसम के हिसाब से ही चुनना चाहिए।
  • जैसे कि गर्मी में जॉर्जेट या नेट का चुनाव करें वहीं यदि सर्दी का मौसम है तो रॉ सिल्क, वेलवेट, जॉर्जेट या नेट का चुनाव करें।
  • भारी कढ़ाई वाले लहंगे सुंदर लगते हैं, लेकिन गर्मियों में इन्हें पहनना मुश्किल हो सकता है।  

4 of 8
सही फिटिंग का हो ब्लाउज - फोटो : instagram
सही फिटिंग का हो ब्लाउज
  • यदि शादी के लहंगे का ब्लाउज सही फिटिंग का नहीं होगा, तो इससे भी आपका लुक खराब हो सकता है।
  • लहंगे का ब्लाउज काफी महंगा सिलता है।
  • ऐसे में इसकी फिटिंग पर विशेष ध्यान दें ताकि यह आपकी बॉडी शेप को कॉम्प्लिमेंट करे।
  • इसे हमेशा अपनी पसंद और ट्रेंड के हिसाब से ही स्टाइल करें।  
विज्ञापन

5 of 8
सही से खरीदें दुपट्टा - फोटो : instagram
सही से खरीदें दुपट्टा
  • आजकल दो दुपट्टा लेने का ट्रेंड है।
  • एक सिर पर सेट करने के लिए और दूसरा स्टाइलिश ड्रेप के लिए।
  • ऐसे में जो भारी वाला दुपट्टा होता है, उसे तो स्टाइलिश तरह से ड्रेप कर लें, वहीं नेट, ऑर्गेन्जा, या एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टे को सिर से अटैच करें।   
विज्ञापन

6 of 8
सही केन-केन जरूर लगवाएं - फोटो : इंस्टाग्राम @rheakapoor
सही केन-केन जरूर लगवाएं
  • अपने ब्राइडल लहंगे में अपने आराम के हिसाब से ही केन-केन लगवाएं।
  • ज्यादा हैवी केन-केन की वजह से आपको पूजा के समय बैठने में परेशानी हो सकती है।
  • इसलिए शादी के दिन उतनी ही केन-केन लगवाएं जो कैरी करना आसान हो। 
विज्ञापन

7 of 8
ज्वेलरी और लहंगे का तालमेल - फोटो : instagram
ज्वेलरी और लहंगे का तालमेल
  • लहंगे के लुक को खूबसूरत बनाने में ज्वेलरी का काफी हाथ होता है।
  • अगर लहंगा बहुत हेवी है, तो हल्की ज्वेलरी चुनें और अगर लहंगा सिंपल है तो हैवी ज्वेलरी पहन सकते हैं।
  • भारी लहंगे के साथ भारी ज्वेलरी अच्छी नहीं लगेगी। 
विज्ञापन

8 of 8
ट्रायल जरूर लें - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्रायल जरूर लें
  •  शादी से कुछ दिन पहले लहंगे का ट्रायल लेना बहुत जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की फिटिंग प्रॉब्लम को सही किया जा सके।
  • चलने-फिरने और बैठने की प्रैक्टिस करें, ताकि शादी के दिन कोई परेशानी न हो।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें