Holi 2025: होली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग अपने द्वेशभाव को भूलकर एक ही रंग में रंग जाते हैं। बहुत सी जगहों पर लोग आज भी पक्के रंगों के साथ होली खेलते हैं। ऐसे में महिलाओं को इस दिन सफेद सूट पहनना काफी पसंद है।
होली पर सफेद सूट पहनना एक क्लासिक और एवरग्रीन ट्रेंड है। सफेद रंग के सूट पर जब रंग लगते हैं तो लुक काफी निखरकर सामने आता है। होली के दौरान इसे स्टाइल और कम्फर्ट के साथ कैरी करना जरूरी है। अगर आप भी इस होली पर सफेद सूट पहनने की सोच रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपका लुक सबसे अच्छा दिखे।
विज्ञापन
2 of 7
कपड़े के फैब्रिक होना चाहिए सही
- फोटो : instagram
कपड़े के फैब्रिक होना चाहिए सही
कॉटन या लिनेन जैसे हल्के और आरामदायक फैब्रिक चुनें, जिससे खेलते समय आसानी हो। होली खेलने के द्वार ट्रांसपेरेंट मटेरियल से बचें, क्योंकि गीले होने पर यह अनकंफर्टेबल लग सकता है। इससे आप परेशान भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सही होनी चाहिए इनरवियर
- फोटो : instagram
सही होनी चाहिए इनरवियर
सफेद कपड़ों के नीचे न्यूड या स्किन टोन के इनरवेयर पहनें ताकि कोई ट्रांसपेरेंसी न दिखे। गहरे रंग के इनर से बचें, क्योंकि वे सफेद कपड़े के नीचे झलक सकते हैं। इससे भी आप असहजता महसूस हो सकती है।
4 of 7
कलरफुल एक्सेसरीज पहनें
- फोटो : instagram
कलरफुल एक्सेसरीज पहनें
अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए रंगीन दुपट्टा, स्टोल या ऑक्सिडाइज़्ड ज्वेलरी से अपने लुक को आकर्षक बना सकते हैं। होली स्पेशल गॉगल्स और कैप पहनकर स्टाइल के साथ-साथ त्वचा की सुरक्षा भी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ये एक्सेसरीज ज्यादा हैवी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
सही फुटवियर चुनें
- फोटो : instagram
सही फुटवियर चुनें
होली में पानी और रंगों के कारण फिसलने का खतरा रहता है, इसलिए फ्लैट सैंडल, स्नीकर या रबर स्लिपर्स पहनें। सफेद फुटवियर न चुनें, क्योंकि वे गंदे होने पर खराब दिख सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सुरक्षा का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe stock
सुरक्षा का रखें ध्यान
होली से पहले नारियल या सरसों का तेल लगाकर त्वचा और बालों की सुरक्षा करें, जिससे रंग आसानी से निकल सके। आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस पहनें और ज्यादा केमिकल युक्त रंगों से बचें।
अगर होली के बाद कहीं बाहर जाना हो तो एक एक्स्ट्रा कपड़ों का सेट साथ रखें ताकि तुरंत चेंज कर सकें। अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो सफेद सूट में आपका होली लुक न केवल शानदार लगेगा बल्कि आप पूरी तरह से कम्फर्टेबल भी महसूस करेंगे।