Kiara Advani Saree Collection : बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिनय के साथ ही लुक्स और स्टाइल के लिए चर्चित हैं। कियारा काफी ग्लैमरस हैं। उनका ये ग्लैमर वेस्टर्न लुक में ही नहीं, बल्कि पारंपरिक परिधानों में भी नजर आता है। इंडो-वस्टर्न शरारा शेट हो या लहंगा चोली, सिंपल सूट हो या साड़ी, कियारा आडवाणी हर तरह के पारंपरिक भारतीय परिधानों को बेहद खूबसूरती से कैरी करने में सक्षम हैं। उनके पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है।
कई मौकों पर कियारा आडवाणी साड़ी में नजर आ जाती हैं, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं। अभिनेत्री की साड़ियां दफ्तर जाने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं, वहीं अगर आप किसी शादी-पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो भी कियारा की साड़ियां मौके के अनुरूप जचेंगी। यहां कियारा आडवाणी की कुछ साड़ी वाली तस्वीरें दी जा रही हैं, आप भी उनके साड़ी कलेक्शन से टिप्स लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं।