फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की एक्ट्रेस हिना खान और सुरभि चंदना ने ड्रेस के मामले में किया एक दूसरे को कॉपी, फैंस भी हो गए हैरान

Sun, 16 Aug 2020 04:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
hina khan, surabhi chandna - फोटो : instagram
छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा अक्सर इनके सितारे एक दूसरे की ड्रेस को देख एंस्पायर होते नजर आते हैं। कभी-कभार ये इंस्पिरेशन हॉलीवुड से भी जुड़ी होती है। लेकिन जब दो एक्ट्रेस लगातार एक दूसरे की ड्रेस को कॉपी करते दिखती हैं तो फैंस का कॉपी कैट कहना लाजिमी है। ऐसा ही हुआ जब छोटे पर्दे की स्टाइलिश क्वीन हिना खान और सुरभि चंदना की ड्रेस आपस में टकरा गई। और ये एक बार से ज्यादा हुआ तो फैंस हैरान रह गए। तो चलिए देखें वो कौन से मौके थे जब हिना खान और सुरभि चंदना की ड्रेस एक दूसरे से मैच करते नजर आई।
विज्ञापन

2 of 6
hina khan, surabhi chandna - फोटो : instagram
हिना खान अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में हिना की इस डार्क पिंक और ब्लैक कलर की डबल शेड की साड़ी की तस्वीरें सामने आई। तो फैंस को याद आ गया कि ऐसी ही मिलती जुलती साड़ी सुरभि चंदना ने टेलीविजन शो इश्कबाज में पहनी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
hina khan, surabhi chandna - फोटो : instagram
हालांकि दोनों की साड़ी के फैब्रिक से लेकर कैरी करने का स्टाइल काफी अलग था। हिना जहां ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ इस साड़ी में दिखीं। वहीं सुरभि ने इसे कॉलर वाले फुल स्लीव ब्लाउज के साथ कैरी किया था। वहीं दोनों की एक्सेसरीज और मेकअप तक डिफरेंट था। हालांकि फैंस दोनों साड़ी के इतने ज्यादा मिलने-जुलने से जरूर हैरान हो गए थे। 

4 of 6
hina khan, surabhi chandna - फोटो : instagram
हालांकि ये पहली बार नही है। इससे पहले सुरभि ने हिना खान के खूबसूरत लुक को कॉपी किया था। वैसे किसी भी सितारे के लिए एक जैसे आउटफिट में स्पॉट होना सामान्य बात है। ऐसा ही हुआ जब सुरभि हिना खान के खूबसूरत गौरी एंड नयनिका के वन शोल्डर ड्रेस को कैरी करती नजर आईं। 
विज्ञापन

5 of 6
hina khan, surabhi chandna - फोटो : instagram
दरअसल, हिना खान ने गौरी एंड नयनिका का डिजाइन किया वन शोल्डर ड्रेस इवेंट के लिए पहना था। जिसे उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती और एलिगेंस के साथ लो पोनी और स्मोकी आईज के साथ मैच किया था। तो वहीं सुरभि इस ड्रेस के साथ ओपन वेवी हेयर, मैजेंटा हील्स और स्ट्रैप वॉच को पहने नजर आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो दोनों का ही लुक अपनी जगह खूबसूरत था और दोनों ही स्टाइलिश नजर आ रही थीं। लेकिन ये कॉपी करने का सिलसिला बार-बार फैंस को हैरान करने के लिए काफी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें