Teej Mehndi Design: हर साल भारत में तीन बार तीज मनाई जाती है। सबसे पहले सावन के महीने में हरियाली तीज और कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है। सावन के बाद जब भाद्रपद का महीना आता है तो हरतालिका तीज की तैयारी शुरू हो जाती है। हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 6 सितंबर को पड़ रही है। ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है।
इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके महादेव और माता गौरी की पूजा करती हैं और अपने लिए अखंड सुहाग की कामना करती हैं। महिलाओं के 16 श्रृंगार में मेहंदी का भी अहम योगदान है। ऐसे में आप आज हरतालिका तीज के लिए अपने हाथों पर पिया के नाम की खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं। यहां हम आपको इसके लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकें।