फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार, देखकर घरवाले भी उतारेंगे नजर

Fri, 06 Sep 2024 03:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी हरतालिका तीज का कठिन व्रत रख रहीं हैं तो इसके पारण के समय खास तरह से तैयार अवश्य हों। 
विज्ञापन
1 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार - फोटो : iStock
Hartalika Teej 2024: आज देशभर में हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए आज व्रत रख रहीं हैं। हरतालिका तीज का व्रत करवाचौथ से भी कठिन होता है। इस दिन व्रत रखकर महिलाएं महादेव और माता गौरी की पूजा करती हैं। इस व्रत की शुरुआत तीज के दिन होती है और व्रत का पारण चौथ की सुबह होता है।

तीज की पूजा के साथ-साथ जब व्रत का पारण किया जाता है, उस वक्त भी महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती है। अगर आप इस साल पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रख रहीं हैं तो व्रत के पारण के वक्त भी खूब अच्छे से तैयार हों। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप व्रत के पारण के समय अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
लहंगा या साड़ी पहनें

अगर ये आपकी पहली हरतालिका तीज है तो नई दुल्हनें पारण के समय पारंपरिक साड़ी या लहंगा पहन सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आपके कपड़ों का रंग लाल, हरा, और पीला होना चाहिए। ये रंग त्योहार में शुभ माने जाते हैं। आपके कपड़े एकदम साधारण से नहीं होने चाहिए। कपड़ों पर थोड़ा-बहुत वर्क तो प्यारा लगता है
विज्ञापन

3 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikamerchaant
सिर पर रखें चुनरी
 
हिंदू धर्म में हर नई दुल्हन को चुनरी चढ़ाई जाती है। ऐसे में अपनी शादी की चुनरी को अपने लुक के साथ अटैच करना न भूलें। शादी की चुनरी या फिर ओढ़ना को पारंपरिक रूप से सिर पर रखें। यह आपके पारंपरिक लुक को और निखारेगा।

4 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार - फोटो : Instagram-Swadesh Online
करें सही गहनों का चयन

अपने एथनिक लुक के साथ पारंपरिक सोने या कुंदन के गहने पहनें। आपके गहनों में मांगटीका, चूड़ियां, नथ और पायल आदि शामिल होने चाहिए। मंगलसूत्र, पैरों में बिछिया और सगाई की अंगूठी तो बिल्कुल भी न भूलें। ध्यान रखें कि गहनों से सुहागिन महिला की खूबसूरती बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सही हो मेकअप

बारिश का मौसम में सही मेकअप करना जरूरी होता है। ऐसा न करने से पसीने और उमस से मेकअप बिगड़ सकता है। सुबह का वक्त है, तो आप हल्का मेकअप भी कर सकती हैं। मेकअप की शुरुआत एक हल्के और नेचुरल बेस से करें। ज्यादा भारी बेस से बचें। 
विज्ञापन

6 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
सिंदूर और बिंदी

हर सुहागिन महिला के लिए सिंदूर और बिंदी उनके श्रृंगार का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में ऐसे रंग की बिंदी लगाएं जो आपकी साड़ी या लहंगे से मेल खाती हो। सिंदूर को सुंदर तरीके से माथे पर लगाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरतालिका तीज व्रत के पारण के समय ऐसे हों तैयार - फोटो : Instagram-Swadesh Online
बालों की स्टाइल

आप एथनिक परिधान के साथ पारंपरिक जूड़ा बनाएं और उसमें गजरा जरूर लगाएं। चाहें तो खुले बालों को कर्ल करके उसमें भी गजरा लगा सकती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें