फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patola Saree: पटोला साड़ी पहनकर नीता अंबानी ने दिखाया अपना शाही अंदाज, जानें इसकी खासियत

Fri, 06 Sep 2024 11:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिजनेसवुमन नीता अंबानी अक्सर अपने साड़ी लुक से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। हाल ही वो पटोला साड़ी पहनकर सामने आईं। ये साड़ी गुजरात की शान कही जाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
नीता अंबानी - फोटो : instagram
Patola Saree: बिजनेसवुमन नीता अंबानी अपनी खूबसूरती और रॉयल लुक की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बेटे की शादी से लेकर साधारण से कार्यक्रमों तक में वो हमेशा रॉयल अंदाज में पहुंचती हैं। हर इवेंट में उनका अंदाज छा जाता है, और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो जाते हैं। वैसे तो नीता अंबानी हर लुक में प्यारी ही लगती हैं, लेकिन साड़ी में उन्हें लोग देखते रह जाते हैं। वो अक्सर हैंडलूम की साड़ियां पहनकर भारतीय सभ्यता को बढ़ावा देती दिखाई देती हैं।

हाल ही में उन्हें नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में अपने पति मुकेश अंबानी के साथ देखा गया। इस दौरान नीता अंबानी ने खूबसूरत सी पटोला साड़ी पहनी थी। ये साड़ियां गुजरात की शान कही जाती हैं। बहुत लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। इसी के चलते आज यहां हम आपको पहले नीता अंबानी का खूबसूरत साड़ी लुक दिखाएंगे और फिर उनकी इस साड़ी की खासियत बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
नीता अंबानी - फोटो : instagram
प्यारा लग रहा था लुक

बीती शाम ही नीता अंबानी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पति मुकेश अंबानी के साथ एनएमएसीसी पहुंची। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की पटोला साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को उन्होंने सीधे पल्लु के साथ पारंपरिक तरीके से पहना था। इस साड़ी में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
नीता अंबानी - फोटो : instagram
ब्लाउज था खास

उन्होंने अपनी इस साड़ी के साथ जो ब्लाउज पहना था, वो बेहद खास था। सीधे पल्लु की साड़ी होने की वजह से ब्लाउज का डिजाइन हाइलाइट हो रहा था। इस ब्लाउज पर पीछे की तरफ राधा-कृष्ण की तस्वीर बनी थी। इस वजह से उनका साड़ी लुक कमाल का लग रहा था। 

4 of 5
नीता अंबानी - फोटो : instagram
ज्वेलरी और मेकअप था प्यारा

अपने इस पारंपरिक साड़ी लुक को पूरा करने के लिए हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। हमेशा की ही तरह आंखों को हाइलाइट करते हुए उन्होंने बाकी मेकअप को मिनिमल ही रखा था। हाथ में मैचिंग की पोटली उनके लुक में चार चांद लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीता अंबानी - फोटो : instagram
जानें पटोला साड़ी का इतिहास

नीता अंबानी का लुक देखने के बाद अब बात करते हैं पटोला साड़ी के बारे में। बात करें पटोला साड़ी के इतिहास की तो इस साड़ी को बनाने की शुरुआत 11वीं शताब्दी में हुई थी। उस वक्त पटोला साड़ी खासतौर पर महारानियों के लिए बनाई जाती है। ये पटोला शब्द संस्कृत के 'पट्टकुल्ला' से लिया गया है। ये साड़ियां खासतौर पर अपनी दोहरी बुनाई के लिए जानी जाती हैं।

एक पटोला साड़ी को तैयार होने में छह से आठ महीने का समय लगता है। इसके लिए रेशम के धागे इस्तेमाल की जाती है। खास बात ये है कि पटोला साड़ी हमेशा चटक रंगों का इस्तेमाल करके बनाई जाती है। असली पटोला साड़ियों की कीमत सवा लाख से 6 लाख तक होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें