फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2023: अगर शादी के बाद है पहली हरतालिका तीज तो ऐसे करें मेकअप, देखकर परिवार वाले करेंगे तारीफ

Mon, 18 Sep 2023 12:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरतालिका तीज है तो आप कुछ खास तरह से मेकअप करके तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Hartalika Teej 2023 - फोटो : instagram
Hartalika Teej 2023: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज 17 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 18 सितंबर 2023, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी।

ये व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इसमें निर्जला व्रत रखा जाता है। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं शाम को सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। वो भगवान से अपने पति की लंबी आयु और तरक्की की कामना करती हैं।

इस दिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार करने का रिवाज है। ऐसे में अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरतालिका तीज है तो आप कुछ खास तरह से मेकअप करके तैयार हो सकती हैं ताकि हर कोई बस आपको ही देखता रह जाए। 
विज्ञापन

2 of 8
toner
सबसे पहले करें क्लींजर और टोनर का इस्तेमाल

मेकअप करने से पहले चेहरे को क्लीन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं ताकि आपका चेहरा ग्लो करे। 
विज्ञापन

3 of 8
skin care - फोटो : istock
अब करें स्किन को मॉइश्चराइज 

मेकअप करने से पहले चेहरे को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। ऐसा करने से आपका मेकअप चेहरे पर क्रेक नहीं होगा और सही से सेट हो जाएगा। 

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कंसीलर

कंसीलर लगाने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाते हैं। अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो सही कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 8
makeup - फोटो : pixabay
फाउंडेशन

अब अपनी स्किन टोन और स्किन टाइप के हिसाब से फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इसे सही से ब्लेंड करें और फिर कुछ मिनट ऐसे ही स्किन को रेस्ट करने दें। 
विज्ञापन

6 of 8
makeup - फोटो : pixabay
अब करें आई मेकअप

अब अपने आउटफिट के हिसाब से ही आई मेकअप करें। अगर आप कुछ हैवी आउटफिट पहन रही हैं तो आईमेकअप हल्का रखें वरना आप आराम से हैवी मेकअप कर सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
makeup - फोटो : pixabay
ब्लश

चेहरे पर लालिमा लाने के लिए ब्लश का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपका मेकअप और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
lipstick - फोटो : insatgram
लिपस्टिक

सबसे लास्ट में अपनी पसंदीदा रंग की लिपस्टिक लगाएं। इसका चुनाव अपने मेकअप के अनुसार ही करें। वैसे आजकल न्यूड शेड्स काफी चलन में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें