फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teej Mehndi Design: इस हरतालिका तीज हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन

Mon, 18 Sep 2023 12:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस हरतालिका तीज पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं तो हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी जरूर लगाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
Hartalika Teej 2023 - फोटो : getty images

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज का त्योहार हर विवाहित स्त्री के लिए काफी अहम होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत के पारण के समय महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार करती हैं। इसके अलावा कुंवारी लड़कियां भी महादेव जैसा पति पाने के लिए ये कठिन व्रत करती हैं। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इसी क्रम में इस साल हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके महादेव की पूजा करती हैं।

महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी काफी अहम भाग होता है। ऐसे में हर महिला हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी जरूर लगाती है। अगर आप इस हरतालिका तीज पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं तो हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी जरूर लगाएं। अपने इस लेख में हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
Mehndi Designs - फोटो : social media
हाथों में बनाएं महादेव की तस्वीर

हरतालिका तीज के व्रत में महादेव और माता पार्वती की पूजा होती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने हाथों में मां गौरी और भोलेनाथ की तस्वीर बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
ऐसी डिजाइन है ट्रेंड में

अगर आपको पूरा ऊपर तक हाथों में मेहंदी लगाना नहीं पसंद तो आप इस तरह की डिजाइन लगा सकती हैं। इसमें हाथ भरे भी लगते हैं और ये जल्दी भी लग जाती है। 

4 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
ब्राइडल मेहंदी

अगर ये आपका पहला हरतालिका व्रत है तो आप अपने हाथों में इस तरह की ब्राइडल मेहंदी अपने हाथों में लगा सकती हैं। इसमें दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर जरूर बनवाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
mehndi designs - फोटो : Istock
मंडाला आर्ट

अगर आपको ज्यादा भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं आती है तो मंडाला आर्ट वाली डिजाइन आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। ये कम समय में लग जाती है। 
विज्ञापन

6 of 7
mehndi designs - फोटो : Istock
अरेबिक मेहंदी

कई महिलाओं को इस तरह की अरेबिक मेहंदी काफी पसंद आती है। आप पूजा के एक दिन पहले इसे अपने हाथों में लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
ट्रेंडी डिजाइन

अगर आप कुछ ऐसी डिजाइन की तलाश कर रही हैं जो जल्दी से लग जाए तो ये एक परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। ऐसी डिजाइन हाथों में बेहद कमाल की लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें