फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के लिए खरीद लें ऐसी बिछिया, यहां देखें इसके नए डिजाइन

Wed, 07 Aug 2024 07:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस हरियाली तीज पर आप नई और खूबसूरत डिजाइन की टो रिंग यानी कि बिछिया अपने लिए खरीद सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
हरियाली तीज के लिए खरीद लें ऐसी बिछिया - फोटो : instagram
Hariyali Teej 2024: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का त्योहार मनाती हैं। इस साल ये तिथि 7 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन सुहागिन महिलाएं तो अपने अखंड सुहाग की कामना करती हैं, वहीं कुंवारी लड़कियां महादेव जैसे वर की कामना के लिए इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरियाली तीज के दिन हरे रंग का काफी महत्व होता है, इसलिए महिलाएं हरे रंग के वस्त्र धारण करके इस दिन विशेष रूप से सजती-संवरती हैं।

हरियाली तीज की पूजा में सोलह श्रृंगार करने का भी काफी महत्व होता है। जिस तरह से सुहागिन महिला के लिए मंगलसूत्र काफी अहम होता है, ठीक उसी तरह से उनके लिए बिछिया भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इस हरियाली तीज पर आप नई और खूबसूरत डिजाइन की टो रिंग यानी कि बिछिया अपने लिए खरीद सकती हैं। आइए आपको इसके कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हरियाली तीज के लिए खरीद लें ऐसी बिछिया - फोटो : instagram
हैवी डिजाइन

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो इस तरह की बिछिया आपके पैरों की खूबसूरती को और निखारेगी। इस तरह की डिजाइन आप रोजाना में नहीं पहन सकतीं, क्योंकि ये पैरों में काफी चुभती है। ऐसे में इसे अगर चाहें तो अपने कलेक्शन में शामिल करें और पूजा के दिन पहन लें। 
विज्ञापन

3 of 7
हरियाली तीज के लिए खरीद लें ऐसी बिछिया - फोटो : instagram
पत्ती वाली डिजाइन

चांदी की ऐसी पत्ती वाली डिजाइन की बिछिया देखने में प्यारी लगती है। इसे दबाकर पहना जाता है। आप इसे रोजाना में आराम से कैरी कर सकती हैं क्योंकि ये काफी सिंपल डिजाइन है। ये आपके आउटफिट में फंसेगी नहीं। 

4 of 7
हरियाली तीज के लिए खरीद लें ऐसी बिछिया - फोटो : instagram
फूल वाली डिजाइन

अगर कुछ स्पेशल डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ऐसी फूल वाली डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगी। ये तीन फूल वाली डिजाइन देखने में काफी प्यारी लग रही है। इसे आप बेहद कम दाम में भी खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
हरियाली तीज के लिए खरीद लें ऐसी बिछिया - फोटो : instagram
तितली वाली डिजाइन

अगर आप बिछिया की अलग डिजाइन तलाश रहीं हैं तो ऐसी तितली वाली डिजाइन देखने में प्यारी लगेगी। इसे पहनते वक्त बस इतना ध्यान रखें कि इसे आगे से दबाना होता है, ऐसे में अगर ये थोड़ी सी भी ढीली हुई तो आपकी साड़ी में उलझ सकती है। इसलिए ऐसी डिजाइन की बिछिया को हमेशा टाइट करके ही पहनें। 
विज्ञापन

6 of 7
हरियाली तीज के लिए खरीद लें ऐसी बिछिया - फोटो : instagram
नग जड़ी बिछिया

अगर सोने की बिछिया पहनने का मन है तो इस तरह की नग जड़ी बिछिया आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इस स्टार के आकार वाली बिछिया का शेप बाकियों से काफी अलग है, जिस वजह से ये काफी प्यारी लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाली तीज के लिए खरीद लें ऐसी बिछिया - फोटो : instagram
कलरफुल बिछिया

अक्सर आपने अपने घर की महिलाओं को इसी तरह की बिछिया पहने देखा होगा। ऐसी कलरफुल बिछिया की डिजाइन ज्यादातर महिलाओं को पसंद आती है। ऐसे में हरियाली तीज के लिए आप भी ऐसी डिजाइन की बिछिया खरीद सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें