Hariyali Teej Dress Up Ideas: बीते महीने 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है। इस पूरे महीने त्योहारों की झड़ी लगी रहती है। इन्हीं त्योहारों में हरियाली तीज भी शामिल है। सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार काफी महत्वपूर्ण होता है। कई जगह सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं भी यह त्योहार मनाती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके हाथों में मेहंदी रचाती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं।
हरियाली तीज का दिन उन महिलाओं के लिए भी बेहद खास होता है, जिनकी हाल ही में शादी हुई है। यदि आप भी उनमें से एक हैं, जो सालभर से इस त्योहार का इंतजार कर रही थीं और अब सजने के लिए कुछ आइडियाज ढूंढ रही हैं, तो परेशान न हों, ये खबर आपके लिए है। अगर आप भी हरियाली तीज पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अपने लिए आउटफिट खास तरह के तैयार कर लें। आउटफिट खरीदने से पहले की जान लें कि आजकल ट्रेंड में क्या है?