फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने मनाया नए साल का जश्न, खूबसूरत लुक में तस्वीरें आईं सामने

Sat, 01 Jan 2022 11:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नए साल 2022 की सेलिब्रेशन - फोटो : instagram
नए साल 2022 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में नए साल का स्वागत किया जा रहा है। लोगों ने इस मौके पर अपने अपने तरीके से 31 दिसंबर 2021 को अलविदा कहा और साल 2022 के स्वागत में जश्न मनाया। भारत में भी सभी नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन लोगों की निगाहें बाॅलीवुड सेलेब्रिटीज पर है। बी टाउन के सितारों ने भी खास तरीके से नए साल का जश्न मनाया। कई इस मौके पर छुट्टियां मनाने बाहर गए हुए हैं, तो कई अपने परिवार से साथ नजर आए। न्यू ईयर 2022 को लेकर सितारों ने अपने फैंस को शुभकामनाएं भी दी हैं। सोशल मीडिया के जरिए बी-टाउन की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने नए साल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए न्यू ईयर विश किया है। खूबसूरत आउटफिट और ग्लैमरस लुक में उनकी साल 2022 की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। अगली स्लाइड्स में आप भी देखिए बाॅलीवुड अभिनेत्रियों का साल 2022 का पहला लुक।
विज्ञापन

2 of 6
नए साल 2022 की सेलिब्रेशन - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी ने मनाया नया साल 

बोल्ड अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली सनी लियोनी ने नए साल 2022 की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर सनी लियोनी नीले रंग के शिमरी शर्ट स्टाइल क्राॅप टाॅप में नजर आ रही हैं। उन्होंने साथ में हरे रंग की शाइनी टाइट शॉर्ट स्कर्ट पहन रखी है।   
विज्ञापन

3 of 6
नए साल 2022 की सेलिब्रेशन - फोटो : instagram/anushkasharma
विराट-अनुष्का का न्यू ईयर सेलिब्रेशन 

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने नए साल के स्वागत में पार्टी की है। दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। जहां अनुष्का ने ब्लैक एंड व्हाइट मैक्सी ड्रेस पहन रखी है और विराट सफेद टी शर्ट में हैं। 

4 of 6
नए साल 2022 की सेलिब्रेशन - फोटो : instagram/kritisanon
कृति सेनन का न्यू ईयर लुक 

नए साल के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए कृति सेनन ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। कृति ने ऑरेंज कलर का स्वेटर पहन रखा है, जिसमें वह खिली खिली से नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
नए साल 2022 की सेलिब्रेशन - फोटो : instagram/aliaabhatt/
आलिया रणबीर नए साल 2022 में साथ 

बी-टाउन के चुलबुले कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नए साल के मौके पर किसी सीक्रेट डेस्टीनेशन पर हैं। वहां से आलिया ने नए साल को मनाते अपनी और रणबीर की फोटो शेयर की है। दोनों वाइल्ड लाइफ के बीच नए साल पर साथ में दिखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नए साल 2022 की सेलिब्रेशन - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना खान का न्यू ईयर लुक 2022 

टीवी एक्ट्रेस हिना खान नए साल के मौके पर न्यूयाॅर्क में हैं। यहां नए साल के स्वागत में उन्हें खूबसूरत लुक में देखा गया। हिना ने रेड वुलन टाॅप के साथ रेड जैकेट कैरी कर रखा है, साथ ही ब्लू जींस को पेयर किया है। हिना का लुक काफी प्यारा लग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें