फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Birthday: दिखना है क्यूट या फिर ग्लैमरस, आलिया भट्ट के ये हेयर स्टाइल आपको देंगे परफेक्ट लुक

Fri, 15 Mar 2024 09:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आलिया भट्ट के हेयर स्टाइल से टिप्स लेकर आप अपने हर लुक को काफी परफेक्ट बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/ Alia Bhatt
Alia Bhatt Birthday: अक्सर महिलाओं को लगता है कि वो सिर्फ अच्छे कपड़े पहनकर और मेकअप करके अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं, जबकि ऐसा नहीं है। आपके लुक को कंप्लीट करने में आपकी हेयर स्टाइल का भी उतना ही योगदान है, जितना कि मेकअप का, लेकिन ज्यादातर लड़कियों को ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसी हेयर स्टाइल बनाएं। ऐसे में इस लेख में हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री की हेयर स्टाइल्स दिखाने जा रहे हैं, जो काफी खूबसूरत होती हैं।

हम बात कर रह हैं आलिया भट्ट की, जो न सिर्फ अपनी एक्टिंग की वजह से बल्कि अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीतती हैं। उनका सादगी भरा लुक लोगों को काफी पसंद आता है। अगर आप भी कुछ अलग तरह की हेयर स्टाइल की तलाश कर रही हैं, तो इस लेख में हम आपको आलिया के कुछ लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अलग तरह की हेयर स्टाइल बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/ Alia Bhatt
मेसी पोनीटेल

अगर आपको स्लीक स्टाइल हेयर स्टाइल पसंद नहीं है तो इस तरह की मेसी पोनीटेल आप बनाकर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकती हैं। ऐसी पोनीटेल आप एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक के साथ बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/ Alia Bhatt
लो बन

इस तरह का लो बन साड़ी और बैकलेस ब्लाउज के साथ काफी खूबसूरत लगता है। इसे आप तब भी बना सकती हैं जब आपके पास ज्यादा समय न हो। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ जूड़ा पिन की जरूरत पड़ेगी। 

4 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/ Alia Bhatt
ब्रेड पोनीटेल

अगर कुछ अलग तरह की हेयर स्टाइल ट्राई करने का सोच रही हैं, तो इस तरह की ब्रेड पोनीटेल आप बना सकती हैं। इसे बनाने से आप बार-बार उड़ते बालों से परेशान नहीं होंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/ Alia Bhatt
ट्विस्टेड ब्रेड

अगर आपको उड़ते हुए बाल पसंद नहीं हैं तो इस तरह की ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसे बनाना थोड़ा कठिन है, लेकिन अगर ये सही से बन गई तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/ Alia Bhatt
बीची वेब

अगर बालों को खुला रखना पसंद है तो इस तरह से अपने बालों को हल्का कर्ल कर सकती हैं। ध्यान रखें कि बालों को हल्का कर्ल ही करना है, ताकि इनकी वेब अलग से दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/ Alia Bhatt
बाउंसी हेयर

साइड पार्टीशन करके आप अपने बालों को बाउंसी लुक दे सकती हैं। देखने में ये भी काफी क्लासी लगता है। बाउंसी हेयर करने के लिए अपने बालों को नीचे से अच्छी तरह से स्ट्रेट जरूर कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें