फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hairstyle For Summer : गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं करीना-करिश्मा के ये जूड़ा स्टाइल, आप भी लें टिप्स

Tue, 23 May 2023 04:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको भी गर्मियों के मौसम में बाल खुले रखना नहीं पसंद है तो आप करीना और करिश्मा कपूर की तरह जूड़ा बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Hairstyle For Summer - फोटो : instagram
Hairstyle For Summer : गर्मी की वजह से हर किसी की हालत खराब है। भीषण गर्मी के बावजूद कई जगह शादियां भी हो रहीं हैं। गर्मी की शादी में सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों को होती है। हैवी-हैवी कपड़े पहनकर बालों को खुला रखना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको दो ऐसी अभिनेत्रियों के बेस्ट जूड़ा स्टाइल दिखाएंगे, जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

दरअसल, जब भी स्टाइल और फैशन की बात की जाती है तो कपूर सिस्टर्स का नाम सबसे आगे आता है। कपूर सिस्टर्स यानी कि करीना कपूर और करिश्मा कपूर। ये दोनों ही अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आज के लेख में हम आपको इन्हीं के जूड़ा स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। इनके स्टाइल को फॉलो करके आप खूबसूरत तो दिखेंगी ही, साथ में कंफर्टेबल भी रहेंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Hairstyle For Summer - फोटो : instagram
बालों में लगाएं गजरा

अगर आप बालों में गजरा लगाने का सोच रहीं हैं तो करिश्मा कपूर के इस हेयर स्टाइल से टिप्स ले लीजिए। इसके लिए आपको बस स्लीक बन बनाना है और पीछे बन में गजरा लगा लेना है। 
विज्ञापन

3 of 7
Hairstyle For Summer - फोटो : instagram
करिश्मा का चोटी बन

आप करिश्मा की तरह पहले चोटी बनाकर फिर इसका लो बन बना सकती हैं। इसे बनाने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, पर ये देखने में बेहद क्लासी लगता है।

4 of 7
Hairstyle For Summer - फोटो : instagram
 वेवी बन

अगर आपको वेव वाले बाल पसंद हैं तो एक्ट्रेस की तरह ही बालों में  वेवी बन बना सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Hairstyle For Summer - फोटो : instagram
लो नॉट बन

करीना की तरह ही इस तरह का लो नॉट बन काफी आराम पहुंचाता है। इसे बनाकर आपको गर्मी भी नहीं लगेगी। इसके लिए जूड़ा बनाते हुए बालों के अंतिम सिरे को लूज और स्ट्रेट छोड़ दीजिए। 
विज्ञापन

6 of 7
Hairstyle For Summer - फोटो : instagram
स्लीक बन

करीना की तरह आप ऐसा स्लीक बन बना सकती हैं। एथनिक वियर के साथ ये काफी अच्छा लगता है। इसमें बालों को स्लीक स्टाइल में मैनेज करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hairstyle For Summer - फोटो : instagram
मेसी बन

इस तरह का मेसी बन देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ बना सकती हैं। गर्मियों में ये काफी आराम देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें