फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unique Lipstick : ऐश्वर्या और उर्वशी ही नहीं, ये अभिनेत्रियां भी लगा चुकीं हैं काली-नीली लिपस्टिक

Tue, 23 May 2023 02:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाएंगे, जिन्होंने लिपस्टिक के मामले में एक नया ट्रेंड सेट किया है।
विज्ञापन
1 of 7
Unique Lipstick - फोटो : instagram
Unique Lipstick : हर लड़की के लिए उसका मेकअप काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर सबसे जरूरी मेकअप की बात करें तो लड़कियां कहीं जाते वक्त कुछ लगाएं या ना लगाएं, पर वो कभी लिपस्टिक लगाना नहीं भूलती हैं। अगर आज के समय की बात करें तो आज-कल लड़कियां न्यूड लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद कर रहीं हैं। लिपस्टिक के न्यूड शेड दिखने में भी काफी क्लासी लगते हैं। पर, कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ट्रेंड से हटकर लिपस्टिक के शेड लगाए हैं।

दरअसल, हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला ने ऐसे रंग की लिपस्टिक लगाई, जिस वजह से लोगों ने उनका बेहद मजाक बनाया। इससे पहले कई अभिनेत्रियां बेहद अजीब रंगों की लिपस्टिक लगा चुकी हैं। आज के लेख में हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाएंगे, जिन्होंने लिपस्टिक के मामले में एक नया ट्रेंड सेट किया है। इन अभिनेत्रियों ने काले, नीले रंग की लिपस्टिक को प्राथमिकता दी है। 
विज्ञापन

2 of 7
Unique Lipstick - फोटो : instagram
उवर्शी रौतेला

हाल ही में उवर्शी रौतेला कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस की मैचिंग की लिपस्टिक कैरी की थी। ये लिपस्टिक नीले रंग की थी। जिसका लोगों ने काफी मजाक उड़ाया। 
विज्ञापन

3 of 7
Unique Lipstick - फोटो : instagram
उर्फी जावेद

अपने फैशन की वजह से पहचाने जानी वालीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने एक बार व्हाइट रंग के आउटफिट के साथ नीले रंग की लिपस्टिक लगाई थी। जो देखने में बेहद अजीब लग रही थी। 

4 of 7
Unique Lipstick - फोटो : instagram
निया शर्मा

अपने ड्रैसिंग की वजह से चर्चा में रहने वाली निया ने जब व्हाइट शर्ट के साथ नीली लिपस्टिक कैरी की, तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।
विज्ञापन

5 of 7
Unique Lipstick - फोटो : instagram
सोनम कपूर 

फिल्म जगत की बड़ी एक्ट्रेस भी इन अजीब लिपस्टिक के रंगों से दूर नहीं रह पाईं। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने जब काले रंग की लिपस्टिक लगाई थी, तो वो बेहद अजीब लग रहीं थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
Unique Lipstick - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन

2016 के कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन डार्क पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाई थी, जिसे लेकर यह खूबसूरत एक्ट्रेस जमकर ट्रोल हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Unique Lipstick - फोटो : instagram
सारा अली खान

सारा अली ने जब अपने अच्छे खासे कूल लुक के साथ नीले रंग की लिपस्टिक लगाई तो लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया।

भले ही लोग इन रंगों की वजह से अभिनेत्रियों को ट्रोल कर रहे हैं, बावजूद इसके अक्सर कोई ना कोई एक्ट्रेस इन्हीं रंगों की लिपस्टिक का इस्तेमाल अपने होंठों पर करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें