फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: गिरते बालों से लगता है डर तो ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में दिखेगा असर

Wed, 15 Nov 2023 05:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप लगातार झड़ते बालों से परेशान हैं तो एलोवेरा का इस्तेमाल करके बालों को मजबूत बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
hair fall - फोटो : istock
Hair Care Tips: हर कोई चाहता है कि उनके बाल मजबूत, काले और घने बनें। इसके लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, पर कई बार ये देखने को मिलता है कि ये हेयर केयर प्रोडक्ट बालों को मजबूत बनाने की बजाय और ज्यादा कमजोर बना जाते हैं।

बाल जब जड़ से कमजोर होने लगते हैं तो इनका झड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में आप अगर अपने खान-पान का सही से ध्यान रखें और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें तो आप अपने बालों को मजबूत बनाने के साथ उनकी खोई हुई चमक वापस ला सकते हैं।

बालों को मजबूत बनाने के लिए अब लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की बजाय घरेलू चीजों के इस्तेमाल पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको एलोवेरा के इस्तेमाल के कई तरीकाे बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इसमें मौजूद तत्वों की वजह से अपने बालों का ध्यान रख सकें।  
विज्ञापन

2 of 6
hair - फोटो : istock
पहला तरीका

वैसे तो बालों में एलोवेरा का इस्तेमाल करना बेहद आसान है, लेकिन फिर भी लोग गलत तरीके से इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो एलोवेरा इस्तेमाल करने का पहला तरीका जान लें। इसके लिए सबसे पहले जो तेल आप बालों में लगाते हैं, उसको थोड़ा सा गर्म कर लें। अब एक कटोरी में 5 चम्मच तेल और 3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
विज्ञापन

3 of 6
aloe vera - फोटो : istock
रात को सोने से पहले इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर आखिरी छोर तक लगाएं और सुबह शैंपू से बाल धो लें। इससे आपके बालों को जरूर फायदा मिलेगा। 

4 of 6
Aloe vera - फोटो : Pixabay
दूसरा तरीका

अगर आपकेे बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसके लिए एक कप में सबसे पहले दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसके बाद इसमें 2 प्याज को पीसकर इसका रस निकालें और इसे अच्छे से मिलाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
aloe vera
इस पेस्ट को नहाने के पहले एक घंटे के लिए बालों की जड़ों से लेकर आखिरी छोर तक लगाएं। कुछ दिन इस्तेमाल के बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तीसरा तरीका

इसके लिए अगर आप ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करेंगी तो ये ज्यादा जल्दी फायदा करेगा। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले ताजा एलोवेरा जेल निकाल कर एक कटोरी में रख लें। इसके बाद बालों को सही से सुलझा लें। आप इस जेल को सीधा अपने बालों में लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें