फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजा में महिलाओं को पहनना चाहिए ये रंग, माना जाता है शुभ

Fri, 05 Nov 2021 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गोवर्धन पूजा 2021 फैशन टिप्स - फोटो : Istock
दीपों के उत्सव जारी है। पांच दिन मनाए जाने वाले दिवाली पर्व की शुरुआत 2 नवंबर से हो गई। धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज, इन पांच दिनों तक घरों में उत्सव जैसा माहौल रहता है। हर दिन का अपना खास महत्व है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक हर दिन की अपनी अपनी मान्यताएं हैं और अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। दीपोत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा होती है। ये पर्व दिवाली के अगले दिन आता है। इस दिन महिलाएं गाय की पूजा करती हैं। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन एक तरह से लोग दिवाली मिलन समारोह भी करते हैं। जब लोग एक दूसरे के घर आते जाते हैें। इसलिए गोवर्धन पूजा के दिन आपको संज सवर कर तैयार रहना चाहिए ताकि आप स्टाइलिश दिखने के साथ ही त्योहार के लिए तैयार भी रहें। गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं पूजा भी करती हैं तो ऐसे रंग के कपड़े पहनें जो पूजा और दिवाली मिलन दोनों के लिए परफेक्ट रहें। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि गोवर्धन पूजा में कौन सा रंग पहनना शुभ है। उसी के मुताबिक कपड़ो का चयन करें। चलिए जानते हैं गोवर्धन पूजा फैशन के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
गोवर्धन पूजा 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/kanganaranaut
गोवर्धन पूजा पर किस रंग के पहने कपड़े?

गोवर्धन पूजा पर महिलाओं को काले रंग के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। किसी भी तीज त्योहार में काले रंग के कपड़े अशुभ माने जाते हैं। ऐसे में इस दिन आप लाल, पीला, नारंगी रंग के कपड़े पहनें। वैसे भी फेस्टिव सीजन के मुताबिक इस तरह के रंग लड़कियों पर जचते भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गोवर्धन पूजा 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/aditiraohydari
गोवर्धन पूजा के दिन पहनें ये ड्रेस

गोवर्धन पूजा के दिन दिवाली मिलन समारोह भी होता है। दोस्त, रिश्तेदार एक दूसरे के घर आते जाते हैं। इसलिए गोवर्धन पूजा के दिन आप पीले या नारंगी रंग का कुर्ता सेट पहन सकती हैं। लड़के हों या लड़कियां इस मौके पर दोनों पर ही एथनिक वियर आकर्षक लगेगा। लड़कियां चाहें तो कलीदार कुर्ता या फ्रॉक कुर्ता पहन सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा दिखेगा और त्योहार की भाग दौड़ में कम्फर्टेबल भी रहेंगी। 

4 of 5
गोवर्धन पूजा 2021 फैशन टिप्स - फोटो : Instagram/instantbollywood
कुर्ता या टॉप के साथ पहनें स्कर्ट

सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो कुर्ती के साथ स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। क्राॅप टाॅप, पेपलम टाप के साथ भी स्कर्ट पेयर कर सकती हैं। ये आपको ट्रेडिशनल लुक के साथ ही मॉडर्न टच देगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोवर्धन पूजा 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/sophiechoudry 
साड़ी 

पारंपरिक परिधानों में साड़ी सबसे बेस्ट लुक देती है। अगर गोवर्धन पूजा के दिन फैमिली गैदरिंग या किसी तरह के डिनर पार्टी का कार्यक्रम है तो हल्की साड़ी को पेयर करें। ऑर्गेंजा साड़ी, रफल साड़ी पहनें।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें