फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golden Lehenga: इस रंग का लहंगा बन रहा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद, शादी से पहले आप भी डालें एक नजर

Wed, 20 Sep 2023 11:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय में होने वाही दुल्हनें शादी के लिए लाल रंग को छोड़ इस खास रंग को प्राथमिकता देती दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Golden Lehenga - फोटो : instagram
Golden Lehenga: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद अहम होता है क्योंकि इसी दिन लड़कियों की नई जिंदगी का आगाज होता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। शादी के दिन लड़की अपने जीवनसाथी के साथ नये सपनों और उम्मीदों का सफर शुरू करती है। इस दिन को और खास बनाने के लिए लड़की के घरवाले हर वो काम करते हैं, जो होने वाली दुल्हन को पसंद होता है।

शादी के लिए होने वाली दुल्हनें अपनी पसंद के मेकअप से लेकर लहंगे तक का खास ध्यान रखती हैं। हर दुल्हन को ट्रेंड के हिसाब से ही हर चीज चाहिए होती है। एक समय था, जब शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा ही पसंद किया जाता था, पर अब समय बदल गया है। आज के समय में गोल्डन रंग का लहंगा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे गोल्डन लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल चलन में हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Golden Lehenga - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे 

अंकिता ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल लाल लहंगे को छोड़ कर गोल्डन रंग कै हैवी वर्क वाले लहंगे को चुना। इस लहंगे में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ अंकिता ने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी की थी और अपने लहंगे से मिलते-जुलते कलर की चूड़ियां और कलीरें को एक्ट्रेस ने ट्राई किया था। उनका पूरा लुक बेहद कमाल का था। 
विज्ञापन

3 of 7
Golden Lehenga - फोटो : instagram
मौनी रॉय

अपने संगीत समारोह में मौनी ने गोल्डन रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। मौनी के इस लहंगे पर हैवी गोल्डन जरी के धागों का वर्क था। इसके साथ ही फुल स्लीव ब्लाउज और प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन उनके लुक को और खास बना रही है।

4 of 7
Golden Lehenga - फोटो : instagram
ईशा अंबानी

अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी ने अपने रिसेप्शन में दुनिया के मशहूर डिजाइनर 'वैलेंटिनो' का एक खूबसूरत सुनहरा लहंगा पहना था। ईशा के लहंगे में बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। ईशा ने अपने खूबसूरत लहंगे को डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
Golden Lehenga - फोटो : instagram
तारा सुतारिया

फिल्मी नगरी में तारा सुतारिया को आए बेहद कम ही वक्त हुआ है, लेकिन कम समय में उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इनके पास लहंगों का काफी शानदार कलेक्शन है। ये गोल्डन और व्हाइट लहंगा तारा पर कमाल का लग रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Golden Lehenga - फोटो : instagram
राधिका मर्चेंट

अनंत अंबानी के साथ अपनी सगाई में राधिका मर्चेंट ने बहुत ही खूबसूरत गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे पर हैंड एम्ब्रॉयडर्ड वर्क किया गया है। इसमें गोल्ड जरी, रेशम और क्रिस्टल का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Golden Lehenga - फोटो : instagram
परिणीती चोपड़ा

अभिनेत्री असल जिंदगी में भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में आप उनके कलेक्शन पर भी नजर डाल सकती हैं। उनका ये गोल्डन लहंगा भी काफी कमाल का लग रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें